फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If the number of devotees increases then there will be diversion

Amroha News: कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो शनिवार से होगा डायवर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
If the number of devotees increases then there will be diversion
अमरोहा। सावन कांवड़ यात्रा के चलते शुक्रवार को हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू नहीं हो सका। इसकी मुख्य वजह हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ नहीं होना बताया गया है। वहीं, पुलिस अधिकारी कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए शनिवार की शाम से रूट डायवर्जन प्लान लागू करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद हाईवे पर ट्रक, कंटेनर, ट्रैक्टर ट्राली, निजी बस को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके बाद मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर छोटे वाहन कार, पिकअप, रोडवेज बस और फल सब्जी व दूध-दही के वाहन धीमी रफ्तार में चलते रहेंगे। जबकि दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर कांवड़िये चलेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ नहीं थी, इसलिए वाहनों को डायवर्ट नहीं किया गया। अगर शनिवार को कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती है तो दोपहर बाद डायवर्जन प्लान को लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed