फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If fraud is detected, strict action will be taken against those concerned.

Amroha News: घटतौली पकड़ में आई तो संबंधित के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
If fraud is detected, strict action will be taken against those concerned.
अमरोहा। अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव ने गन्ना क्रय केंद्र नारंगपुर, दाउद पुर, फैय्याज पुर का औचक निरीक्षण कर घटतौली न करने को चेताया। कहा कि अगर घटतौली पकड़ में आई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को एडीएम ने बांट माप निरीक्षक, गन्ना सचिव के साथ जनपद के तीन गन्ना क्रय केंद्र, किसान सहकारी चीनी मिल के क्रय केंद्र दाउदपुर, त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड के केंद्र फैयाजपुर, बेलवाड़ा मुरादाबाद के क्रय केंद्र नारंगपुर का औचक निरीक्षण किया। अपने सामने इलेक्ट्रिक कांटे पर कार और बांट रखवा कर वजन कराकर परीक्षण किया। उन्होंने एक दिन में कितनी तौल समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त कर रजिस्टरों का अवलोकन किया। गन्ना क्रय केंद्र पर लोडिंग किए जा रहे ट्रैक्टर में कितना गन्ना लोड करने का परमिट है और कितना गन्ना लोड किया गया है, जानकारी प्राप्त की। क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को तौल संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उनके साथ सहानुभूति का व्यवहार करते हुए उन्हें उचित सुविधा क्रय केंद्र पर दी जाए। क्रय केंद्र खुलने को उचित समय खोलकर उचित समय पर ही बंद किया जाए।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed