फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If charging stations are built then you will get the gift of e-buses

Amroha News: चार्जिंग स्टेशन बने तो मिले ई-बसों की सौगात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
If charging stations are built then you will get the gift of e-buses
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले को नई ई-बसों मिलने की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। भले ही अधिकारियों द्वारा 20 ई-बसों की डिमांड परिवहन विभाग से की जा चुकी हो, लेकिन बिना चार्जिंग स्टेशन बसों की सौगात मिलना मुश्किल लग रहा है। वजह, चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। वहीं, डिपो पर भी उतनी जगह उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कब अमरोहा को ई-बसों की सौगात मिलेगी, यह कहा नहीं जा सकता है।
चार माह पहले ई-बसों के संचालन के लिए अमरोहा डिपो से रूटों का प्रस्ताव मांगा गया था। जून माह में यहां से विभिन्न शहरों के लिए प्रस्तावित रूट बनाकर 20 बसों की डिमांड की गई थी। उम्मीद थी कि अमरोहा वासियों को ई-बसों की सौगात मिल सकेगी। लेकिन, यह संभावना सपना बनकर रह सकती है। दरअसल, ई-बसों के संचालन चार्जिंग स्टेशन का होना भी जरूरी है। लेकिन, अमरोहा में इसके लिए जगह ही उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि जून माह में 20 ई-बसों की डिमांड शासन को भेजी गई थी, लेकिन चार्जिंग स्टेशन न होने के चलते उनका संचालन नहीं हो सकता है। चार्जिंग स्टेशन के लिए कई जगह जमीन तलाश की गई, लेकिन नहीं मिल सकी है। वहीं, डिपो पर भी उतनी जगह नहीं है। शासन को इस बारे में अवगत कराया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद और नजीबाबाद में बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
एआरएम ने बताया कि ई-बसों के लिए मुरादाबाद और बिजनौर के नजीबाबाद में चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह मिली है। वहां पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। अमरोहा जिले में जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है।

डिपो को मिलेंगी चार नई बीएस- 6 बसें

अमरोहा। अमरोहा डिपो के बेड़े में बीएस-6 की चार नई और बसें शामिल हो जाएंगी। एआरएम ने बताया कि बीएस-6 बसों के लिए पूर्व में ही डिमांड की गई थी। जिसे विभाग की ओर से मान लिया गया है। डिपो की ओर से बसों को लेने के लिए स्टाफ रवाना हो गया है। चारों बीएस-6 बसें शुक्रवार तक डिपो तक पहुंच जाएंगी। इसके साथ ही अमरोहा डिपो के बेड़े में बीए 6 की 24 बसें हो जाएंगी। जबकि, कुल बसों की संख्या भी 82 से बढ़कर 86 हो जाएंगी। इन बसों को संचालन एनसीआर क्षेत्र में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed