{"_id":"66833f5e950d9526cf0bcf06","slug":"id-will-have-to-be-carried-during-the-kanwar-yatra-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-121270-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कांवड़यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को साथ रखनी होगी आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कांवड़यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को साथ रखनी होगी आईडी
विज्ञापन
गजरौला। कांवड़यात्रा व मोहर्रम को लेकर सभासदों, संभ्रांत लोगों के साथ बैठक में सीओ ने निर्देश दिए कि पूरे महीने कांवड़ियों के मार्ग में मांस की कोई दुकान नहीं खुलेगी। स्थानीय नागरिक अपने पास आईडी रखेंगे। पुलिसकर्मियों के रोकने पर उसे दिखाकर ही आगे निकल सकेंगे। मोहर्रम पर नई परंपरा नहीं डालने देने की हिदायत दी।
सोमवार दोपहर 12 बजे सीओ श्वेताभ भास्कर व इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने नगर पालिका के सभासदों व संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। सीओ ने कहा कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार को कांवड़िये हरिद्वार व ब्रजघाट से कांवड़ में गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। कांवड़यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराना बड़ी चुनौती है। कांवड़ियों के जत्थे हाईवे के साथ ही धनौरा मार्ग से गुजरते हैं। कोई ऐसा काम न करें, जिससे कांवड़ियों को दिक्कत हो।
इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि कांवड़ियों के मार्ग में काेई भी मांस की दुकान, होटल या प्रतिष्ठान सावन माह में नहीं खुलना चाहिए। इस दौरान नागरिकों ने पुलिस के सामने यह मुद्दा उठाया कि पूरे सावन माह में पुलिस इंदिरा चौक पर बैरिकेडिंग लगा देती है। नगर के लोगों को अंदर बस्ती की तरफ न आने देती है और न जाने देती है। जिससे चौपला या फाजलपुर फाटक तक आना जाना दूभर हो जाता है। सीओ ने कांवड़यात्रा के दौरान अपने पास स्थानीय आईडी रखने को कहा। जिससे पुलिसकर्मियों को दिखाकर बेरोकटोक निकल जाएं।
विज्ञापन
वहीं, सीओ ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस पर भी कोई नई परंपरा न डालें। इस मौके पर डॉ. आशुतोष भूषण शर्मा, दिले उर्फ अशोक चौधरी, पंडित देवेश शर्मा, डॉ. राजीव शुक्ला, अरविंद कुमार, अरकान आलम आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद सीओ व इंस्पेक्टर ने कांवड़ियों के मार्ग का भ्रमण किया।