{"_id":"577d53024f1c1be42f7f9e05","slug":"id-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद आज, तैयारी हुईं मुकम्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद आज, तैयारी हुईं मुकम्मल
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा ईदगाह में निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष, डीएम, एसपी व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ईदुल फितर की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने यातायात चार्ट बनाया है। जिसके तहत 12 स्थानों पर भारी वाहनों को रोका जाएगा। वहीं 23 स्थानों पर तैनात रहकर पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को संभालेगा। उधर तीन स्थानों पर पिग स्क्वाड तैनात रहेगा।
ईदगाह के उत्तर-पश्चिम किनारे पर जाल ड्यूटी, उत्तर में बाग किनारे, मुख्य ईदगाह से धनौरा रोड पर जाल ड्यूटी लगाई गई है। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि ईदगाह में, ईदगाह के पीछे कुरैशी डिग्री कालेज के अंदर खाली जगह पर तथा एकेके इंटर कालेज की छत पर ईदगाह की दक्षिण की तरफ सशस्त्र बल तैनात रहेगा। उधर ईदगाह के दक्षिण, पश्चिम तिराहा कालोनी, युनूस वाली गली, ईदगाह के कुएं के सामने ट्रांसफार्मर के पास दोनों गलियों में जाल ड्यूटी लगाई गई है।
कैबिनेट मंत्री महबूब अली के कैंप कार्यालय के सामने, बस अड्डा धनौरा से लकड़ा तक जाने वाले रास्ते पर तथा धनौरा बस अड्डे से ईदगाह जाने वाले रास्ते पर पुलिस तैनात रहेगी।