फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband taunted wife 25 days after marriage... Husband committed suicide

Amroha News: शादी के 25 दिन बाद पत्नी ने मारा ताना... पति ने कर ली आत्महत्या

Fri, 29 May 2026 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 29 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Husband taunted wife 25 days after marriage... Husband committed suicide
आदमपुर (अमरोहा)। शादी के 25 दिन बाद पति से कहासुनी होने पर नवविवाहिता ने ऐसे कड़वे शब्दों का प्रयोग किया, जिन्हें पति बर्दाश्त नहीं कर सका और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने का काम करता था। 25 दिन पहले उसकी शादी सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। बताते हैं कि नवदंपती में शादी के दो दिन बाद से ही किसी बात को लेकर मनमुटाव शुरू हो गया था। बुधवार शाम को भी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। परिजनों ने बताया कि कहासुनी के दौरान नवविवाहिता ने गुस्से में पति को ऐसा ताना मारा दिया, जिन्हें वह बर्दाश्त नहीं कर सका और रात में किसी समय कमरे में ही फंदे पर लगाकर आत्महत्या कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह को कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। युवक दो भाइयों में छोटा था। परिजनों ने बिना कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि इस मामले में कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed