फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Husband converted and married girl and divorced her after having three children In Amroha

महिला की आपबीती: दोस्ती-फरेब और दुष्कर्म, फिर धर्मांतरण के बाद की शादी, तीन बच्चे होने पर दिया तलाक

Wed, 07 Jun 2023 09:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Jun 2023 09:53 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद भी पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही। शिकायत करने थाने पहुंची तो उसे टरका दिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान है।

विज्ञापन
Husband converted and married girl and divorced her after having three children In Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर में धर्म परिवर्तन कर हिंदू युवती से एक युवक ने निकाह कर लिया। उससे तीन बच्चे पैदा हुए। दस साल बाद युवक ने तलाक देकर दूसरी युवती से शादी रचा ली है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन

युवती प्रयागराज की रहने वाली है। उसने बताया कि दस वर्ष पूर्व जान पहचान का सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम युवक बहला फुसलाकर नौकरी दिलाने के नाम पर ले आया था। कई माह तक घर में बंधक बनाकर रखा गया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाए और धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह कर लिया। नाम भी बदल दिया। निकाह के बाद तीन बच्चे पैदा हुए। इसके बाद पति ने दूसरी जगह से निकाह कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाक-तलाक-तलाक कहकर घर से बच्चों समेत निकाल दिया है। लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद भी पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही। शिकायत करने थाने पहुंची पीड़िता को टरका दिया। कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता का कहना है कि थाने पहुंची।

विज्ञापन

 लेकिन उसकी शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि इस तरह का मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है कि उसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed