फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   husband caught wife with lover in live footage of cctv camera in amroha

पति ने आपत्तिजनक हाल में पकड़ा: वो बेधड़क आशिक को घर बुलाती थी, 'घरवाले' ने बेडरूम में बिना बताए लगा दिए CCTV

Mon, 10 Jul 2023 08:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Jul 2023 08:17 PM IST
सार

पति की जासूसी से अंजान पत्नी बेधड़क होकर प्रेमी को घर में बुलाती रही। दिल्ली में बैठा युवक चुपचाप अपने बेडरूम की लाइव फुटेज मोबाइल पर देखता रहा।

विज्ञापन
husband caught wife with lover in live footage of cctv camera in amroha
पति ने सीसीटीवी कैमरे की लाइव फुटेज में पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति दूसरे शहर में नौकरी करने गया था। तभी पत्नी ने अपने प्रेमी को घर बुलाना शुरू कर दिया। शक होने पर पति ने बेडरूम में वाईफाई से कनेक्ट होने वाला सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। जिसके बाद मोबाइल पर लाइव फुटेज देखकर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। बाद में दंपती के बीच तकरार हो गई। पति-पत्नी और वो को लेकर चला हाई वोल्टेज ड्रामा कोतवाली तक पहुंच गया। इसके बाद परिवार के लोग दंपती के बीच चल रहे विवाद को निपटाने में लगे हैं।

विज्ञापन

ये मामला अमरोहा नगर के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाला एक युवक दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी और बच्चे अकेले रहते हैं। युवक की पत्नी को शहर के ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर वह अपने प्रेमी को घर बुला लेती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। शक को यकीन में बदलने के लिए युवक ने घर में वाईफाई का कनेक्शन लगवाया और बाद में बेडरूम में छिपाकर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। 

विज्ञापन

पति की जासूसी से अंजान पत्नी बेधड़क होकर प्रेमी को घर में बुलाती रही। दिल्ली में बैठा युवक चुपचाप अपने बेडरूम की लाइव फुटेज मोबाइल पर देखता रहा। पत्नी की प्रेमी के साथ वाली आपत्तिजनक फुटेज को अपने मोबाइल में सेव कर लिया। तीन दिन पहले युवक घर पहुंचा और पत्नी से उसकी गलत हरकतों को लेकर सवाल किया तो वह आग बबूला हो गई। 

पत्नी खुद पर झूठा इल्जाम लगाने की बात कहकर प्रेम-प्रसंग से इनकार करती रही। लेकिन जब पति ने बैडरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की हकीकत बताई तो घबरा गई। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। 

विवाद की बात दोनों के परिजनों तक पहुंच गई। तभी विवाहिता पति की शिकायत लेकर पुलिस तक पहुंच गई। लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी रजामंदी से मसला हल कराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed