फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hurt by mother death daughter commits suicide by jumping in front of train in amroha

प्रियंका सह न सकी गम: मां की चिता ठंडी भी न हो पाई थी सदमे में बेटी ने की आत्महत्या, ट्रेन के आगे कूदी

Tue, 21 Feb 2023 05:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Feb 2023 05:33 PM IST
सार

सिर से माता-पिता का साया उठने के बाद चारों भाई-बहन सदमे में थे। छोटी बेटी प्रियंका अपनी मां सावित्री से बहुत प्रेम करती थी।

विज्ञापन
Hurt by mother death daughter commits suicide by jumping in front of train in amroha
मृतक प्रियंका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के रामहट गांव में मां की मौत के बाद उनकी चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि सदमे में ब्यूटी पार्लर संचालिका बेटी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह अपनी मां से बहुत प्यार करती थी। मां की मौत के सदमे में बेटी के आत्महत्या की घटना से गांव के लोग अचंभित रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

ये घटना मंगलवार की सुबह अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोड़ीजट गांव के सामने रेलवे फाटक के पास हुई। क्षेत्र के गांव रामघाट में दिवंगत पीतम सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी सावित्री देवी के अलावा चार बेटी और एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि सबसे छोटी बेटी प्रियंका (22) घर में ही ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती थी। जबकि इकलौता बेटा रंजीत कुमार टायर पंचर ठीक करने की दुकान चलाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अमीचंद के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब नौ बजे सावित्री देवी खेत पर गन्ना छीलने के लिए गई थीं। तभी उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने शाम को उनका अंतिम संस्कार तिगरी गंगा धाम घाट पर किया। 

विज्ञापन

सिर से माता-पिता का साया उठने के बाद चारों भाई-बहन सदमे में थे। छोटी बेटी प्रियंका अपनी मां सावित्री से बहुत प्रेम करती थी। शादीशुदा बहनें अपनी ससुराल में रहती हैं तो प्रियंका ही अपनी मां सावित्री की देखभाल करती थी। लेकिन मां सावित्री की मौत के बाद प्रियंका बदहवाश हो गई। 

रात को परिवार के सभी सदस्य सोये थे। लेकिन प्रियंका मंगलवार की सुबह चार बजे अचानक घर से निकल गई और गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मोड़ीजट गांव के सामने रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 24 घंटे के भीतर मां-बेटी की मौत के बाद पूरे गांव के लोग सदमे में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed