फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Huge fire in electronic shop and showroom, commotion

Amroha News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान और शोरूम में भीषण आग, हंगामा

Sun, 08 Jun 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Huge fire in electronic shop and showroom, commotion
अमरोहा।
विज्ञापन

शहर के बीचो-बीच स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान व शोरूम में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गोदाम में रखें फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, पंखे, एलईडी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गए। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा भी किया।
अमरोहा के मोहल्ला बटवाल निवासी इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी मोहज्ज्म की मोहल्ला मंडी चौक मस्जिद के पास इलेक्ट्रॉनिक दुकान और गोदाम है। नीचे दुकान व दूसरी मंजिल पर गोदाम बना है। शनिवार को बकरीद थी। सुबह करीब 7:45 बजे कारोबारी मोहज्ज्म और अन्य मजदूर नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी के लिए गए हुए थे। तभी, अचानक दुकान व गोदाम में संदिग्ध हालात में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दुकान और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आग की लपटें दूसरी मंजिल पर बने गोदाम से बाहर निकलती दिखी तो स्थानीय लोगों को जानकारी हुई। वह अपने घरों से बाहर निकल आए। धधकती आग की लपटों के कारण आसपास के घरों में भी दरारें पड़ गईं। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और लोगों में नोकझोंक
पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश तो लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोग बार-बार दुकान और गोदाम की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। जिसे लेकर पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक हुई। इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कर किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक गोदाम में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed