{"_id":"69ebbfa4cc8ddf62050afe14","slug":"house-demolished-after-being-occupied-using-forged-documents-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162231-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा कर मकान ध्वस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा कर मकान ध्वस्त किया
Sat, 25 Apr 2026 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। देहात क्षेत्र में जमीन कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी दानपत्र तैयार कर प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से मकान ध्वस्त कर दिया गया। मामले में पिता और चार बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बागडपुर गांव निवासी शाहिद खां के अनुसार, उन्होंने अपने भाई वाहिद खां के साथ वर्ष 1997 में ग्राम लालू नंगला में 160 वर्ग मीटर का आवासीय प्लॉट रमजानी खां से खरीदा था और उसका बैनामा कराया था। प्लॉट पर आगे हाल और पीछे मकान बनाकर चक्की व तेल निकालने का कार्य किया जा रहा था।
आरोप है कि रमजानी खां की मृत्यु के बाद उसके बेटे रजा हुसैन ने 20 जनवरी को फर्जी दानपत्र तैयार कर प्लॉट अपने बेटों असफाक, जाहिद, मैराज व इस्लामुद्दीन के नाम कर दिया। 20 अप्रैल की सुबह करीब तीन बजे रजा हुसैन व उसके बेटों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर (मिनी जेसीबी) से मकान ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे शाहिद व अन्य लोगों के विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि रजा हुसैन व उसके बेटों असफाक, जाहिद, मैराज व इस्लामुद्दीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।