फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   House collapsed in rain, woman and child died

बारिश का कहर : जगह-जगह पर गिरे मकान, मलबे में दबकर महिला और बच्चे की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
House collapsed in rain, woman and child died
अमरोहा। मंगलवार को बारिश आफत बनकर बरसी। अमरोहा देहात क्षेत्र के सिरसा खुमार गांव व हसनपुर के सकरौली मिलक में बारिश के चलते दो मकान गिर गए। जिसमें एक महिला व आठ माह के बच्चे की मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। साथ ही परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सिरसा खुमार गांव अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में पड़ता है। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर है। यहां रहने वाले नईम के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। रोजमर्रा की मजदूरी करने वाले नईम का घर कच्चा है और उसमें दो कमरे बने हुए हैं। सोमवार की रात झमाझम बारिश हुई। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे नईम अपने आठ महीने के बेटे हसनैन और चार साल की बेटी फातिमा के साथ कमरे में सो रहे थे। जबकि उनकी पत्नी घर के बाहर थी। नईम के घर के पीछे काफी गहराई है। जिस कारण घर की पिछली दीवार जमीन में धंस गई। इसके बाद पूरा मकान भर भराकर गिर पड़ा। धमाके की तेज आवाज के साथ गिरे मकान के मलबे में नईम, हसनैन और फातिमा दब गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर नईम, फातिमा और हसनैन को बाहर निकाला। तुरंत ही तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हसनैन को मृत घोषित कर दिया। जबकि नईम और फातिमा का इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर सुधीर कुमार, राजस्व कानूनगो व लेखपाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे हादसे की जानकारी जुटाई और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

------
हसनपुर में मकान के मलबे में दबाकर महिला की मौत

हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली मिलक में किसान किशोर पुत्र मलवा का परिवार रहता हैं। सोमवार की रात को किशोर अपनी चालीस वर्षीय पत्नी उषा के साथ मकान में सो रहा था। मंगलवार की तड़के 4:00 बजे बारिश के दौरान बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ मकान गिर गया। जिसके मलबे में दबकर दोनों घायल हो गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में दबे दंपती को बाहर निकाला। उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सकों ने उषा को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के वक्त दंपति के पांच बच्चे दूसरे घर में सो रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व की टीम ने भी मौका मुआयना किया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि बारिश में मकान गिरने से महिला की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed