{"_id":"6a2349b2b1ae822c2602a237","slug":"hotel-operators-clashed-with-nhia-officials-who-arrived-to-close-the-highway-cut-causing-a-ruckus-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-165268-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे के कट बंद कराने पहुंचे एनएचआईए के अधिकारियों से होटल संचालकों की नोकझोंक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे के कट बंद कराने पहुंचे एनएचआईए के अधिकारियों से होटल संचालकों की नोकझोंक, हंगामा
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे केे अवैध कट बंद कराने पहुंचे एनएचआईए के अधिकारी-कर्मचारियों को होटल-प्रतिष्ठान संचालकों ने बंद कराने से रोक दिया। इस दौरान खासा हंगामा हुआ। सूचना पाकर एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन प्रतिष्ठान स्वामियों ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर कट बंद नहीं होने देंगे। उनके विरोध के कारण एनएचआईए के अधिकारी बैरंग लौट गए। उन्होंने जल्द ही कट के लिए नई कार्ययोजना तैयार करने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार दोपहर को एनएचआईए के प्रबंधक जयवर्धन सिंह टीम के साथ होटल एवंं व्यापारिक प्रतिष्ठान क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने हाईवे के कट बंद कराने की तैयारी की। उनके साथ पुलिस भी थी। जिसकी जानकारी होने पर होटल एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालक एकत्र हो गए। उन्होंने कट बंद करने का विरोध किया। कहा कि कट बंंद हो जाने से उनका कारोबार ठप हो जाएगा। वह किसी भी कीमत पर कट बंद नहीं होने देंगे। उन्होंने हंगामा कर दिया। जिसकी जानकारी पाकर एसडीएम मंडी धनौरा शैलेष दूबे व सीओ अंजलि कटारिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे व्यापारियों को समझाया। साथ ही एनएचआईए के अफसरों ने उनको आश्वासन दिया कि सुरक्षा केे मानकों को ध्यान में रख कर कट बंद कराए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही डीपीआर बनाया जाएगा। साथ ही व्यापारियों से कहा कि जितेंद्र यादव, मनदीप सिंह, मुकेश गोयल, पंकज भारद्वाज, विपुल अग्रवाल, अतुल कुमार, सचिन कुमार, मुन्नू सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
हाईवे पर बैठ गए थे आक्रोशित व्यापारी और कर्मचारी
गजरौला। हाईवे के अवैध कट बंद करने पहुंचे एनएचआईए केे कर्मचारियों से व्यापारियों की न सिर्फ नोकझोंक हुई, बल्कि आक्रोशित व्यापारी और उनके कर्मचारी हाईवे पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि कारोबार के लिए हाईवे पर हर हाल में कट चाहिए। जो कट भानपुर फाटक वाले फ्लाईओवर के ढाल पर है, उसे कुछ आगे बनाया जाए। जिससे होटल और प्रतिष्ठानों तक वाहन सवार और पर्यटक पहुंच सकें। उनके हाईवे पर बैठने की सूचना से
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। एसडीएम व सीओ ने उनको समझाकर हटाया।