फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hotel operator riding a bike dies after being hit by a roadways bus, companion also injured

Amroha News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार हाेटल संचालक की मौत, साथी भी घायल

Sun, 02 Nov 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 02 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hotel operator riding a bike dies after being hit by a roadways bus, companion also injured
हसनपुर (अमरोहा)। गजरौला मार्ग पर सिहाली जागीर के पास शनिवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गजरौला के अल्लीपुर चौपला निवासी होटल संचालक अमरपाल (50) की मौत हो गई, जबकि उनका साथी निकार घायल हो गए। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गजरौला के अल्लीपुर चौपला निवासी अमरपाल उत्तराखंड में होटल चलाते हैं। इस समय वह घर पर आए हुए थे। मोहल्ले में ही दोस्त की रिश्तेदारी में हसनपुर के मुबारकपुर कला भात के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार की दोपहर को जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ मोहल्ले का ही निकार भी बैठे हुए थे।
विज्ञापन

हसनपुर गजरौला मार्ग पर सिहाली जागीर के पास पीछे से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मौके पर ही अमरपाल की मौत हो गई। जबकि निकार घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed