फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hospital full, two patients treated on one bed

Amroha News: अस्पताल फुल, एक बेड पर दो-दो का मरीजों का इलाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Hospital full, two patients treated on one bed
अमरोहा। भीषण गर्मी के बीच डायरिया और बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। जिसका नजारा जिला अस्पताल में देखने को मिल रहा है। विशेषकर बच्चे डायरिया का शिकार हो रहे हैं। मरीज बढ़ने से विभाग की अव्यवस्थाओं की पोल भी खुल रही है। जिला अस्पताल के वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीजों को इलाज किया जा रहा है। इसमें बड़े ही नहीं बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

नौतपा को लेकर अलर्ट किया गया था। विशेषकर स्वास्थ्य विभाग को अपनी सेवाएं दुरुस्त रखने के खास निर्देश दिए गए थे। जिसे लेकर विभाग के अधिकारियों ने भी हर चुनौती के लिए तैयार रहने के दावे किए थे। लेकिन, सूरज ताप बढ़ते ही बुखार व डायरिया के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। विशेषकर बच्चे डायरिया के शिकार हो रहे हैं। वहीं, बुखार बच्चों के साथ बड़ों को भी चपेट में ले रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल के वार्ड में 18 बच्चे डायरिया के भर्ती थे। लेकिन, स्थिति यह रही कि एक बेड पर दो-दो बच्चों को ड्रिप लगाकर इलाज किया जा रहा था। ऐसे में उनकी तीमारदार भी खासे परेशान नजर आए।
विज्ञापन

वहीं, बुखार के मात्र 10 मरीज भर्ती थे। लेकिन, इन मरीजों को भी अलग-अलग बेड नसीब नहीं हो पा रहे हैं। एक बेड पर दो मरीजों को इलाज चल रहा है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। 1240 लोगों की ओपीडी हुई। इनमें बुखार व डायरिया के अलावा त्वचा व नेत्र रोग से संबंधित मरीज थे। उन्हें दवाई देकर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गर्मी बढ़ने से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों मरीजों की संख्या बढ़ती है तो वार्ड में बेड बढ़ा दिए जाएंगे। जैसे-जैसे मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है। ताकि, गंभीर मरीजों को बेड मिल सके। विभागीय स्तर से हर तैयारी पूरी है। डॉ. प्रेमापंत त्रिपाठी, सीएमएस
--------
टमाटर खाने से बिगड़ी आठ साल के बालक की तबीयत
अमरोहा। तीन से चार टमाटर खाने से आठ वर्षीय बालक लकी की तबीयत बिगड़ गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज मिलने पर उसकी हालत में सुधार है।

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा कमाल निवासी सतीश कुमार सब्जी की खेती करते हैं। उनका आठ वर्षीय पुत्र लकी कक्षा चार में पढ़ता है। परिजनों के अनुसार लकी ने खेत में लगी पौध से तीन चार टमाटर तोड़कर खा लिए थे। बताया कि टमाटर पर सुबह के समय दवाई का स्प्रे किया गया। जिसके चलते रात में तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों का कहना है कि अब लकी तबीयत में सुधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed