फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Honey trap case in Saidangali, The young man was taken hostage by trapping him in a love trap

सैदनगली में हनी ट्रैप का मामला: युवक को प्रेमजाल में फंसा कर बंधक बनाया, 5 लाख की फिरौती मांगी

Fri, 15 Jul 2022 01:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी हसनपुर/सैदनगली(अमरोहा)
हसनपुर/सैदनगली(अमरोहा) Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 15 Jul 2022 01:29 PM IST
सार

पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला और अन्य साथियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Honey trap case in Saidangali, The young man was taken hostage by trapping him in a love trap
हनीट्रैप का मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

सैदनगली थाना क्षेत्र में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। एक महिला ने मोबाइल फोन के माध्यम से बात कर युवक को प्रेम जाल में फंसा लिया। अपने साथियों के साथ जंगल में ले जाकर युवक को बंधक बना लिया। महिला संबंधी अपराध में फंसाने की धमकी देते हुए 5 लाख की फिरौती मांगी गई। युवक के दोस्तों ने मौके पर पहुंचकर छुड़ाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला एवं चार अज्ञात लोग फरार हैं।

विज्ञापन


कस्बा सैदनगली के रहने वाले मुजम्मिल का कहना है कि कुछ दिन पूर्व मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। जिससे मित्रता हो गई। 14 जुलाई को दोपहर एक बजे महिला ने मिलने के लिए कहा। आदमपुर अड्डे के पास बुलाया। वहां पर महिला मिल गई। उसी के पास एक वैन खड़ी थी। आरोप है कि वैन में बैठे चार लोगों ने खींच कर वैन में बैठा लिया और आदमपुर थाना क्षेत्र के दड़ीयाल के जंगलों में खेत में बने कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया। यहां पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। ऐसा न करने पर महिला संबंधी अपराध में फंसाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


योजनाबद्ध तरीके से उनमें से एक आरोपी युवक के परिजनों के पास सैदनगली पहुंच गया और पैसों की डिमांड की गई। इस दौरान युवक के घर उसके दोस्त भी मौजूद थे। दोस्तों को शक हुआ तो वह व्यक्ति के साथ चल दिए और दबाव बनाने पर वह जंगल में कमरे पर पहुंचे। जहां युवक को बंधक बनाया हुआ था। शोर शराबा होने पर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ को देखकर महिला एवं चार आरोपी मोबाइल और छह हजार रुपये लेकर वैन में बैठकर फरार हो गए, जबकि दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि हनी ट्रैप के मामले में महिला समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिनमें दो आरोपियों को नामजद किया गया है। नामजद आरोपी साकिर निवासी गांव खैरपुर थाना कंबो जनपद संभल और महेंद्र सैनी निवासी गांव हरियाणा थाना सैदनगली को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed