फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Homeguard shot in road dispute, condition critical

Amroha News: रास्ते के विवाद में होमगार्ड को गोली मारी, हालत गंभीर

Wed, 29 Jan 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 29 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Homeguard shot in road dispute, condition critical
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

रास्ते में आए ट्रैक्टर को हटाने के लिए कहने पर हुई कहासुनी के बाद पड़ोसी ने बुग्गी लेकर आ रहे होमगार्ड करन सिंह (50) पर तमंचे से फायरिंग कर दी। सीने और पीठ में गोली लगने से होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी में लाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
गजरौला क्षेत्र के गांव चकनवाला निवासी करन सिंह होमगार्ड हैं। उनकी ड्यूटी स्थानीय थाने में चल रही है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे सूचना मिली कि गांव चकनवाला में फायरिंग हो गई है, जिसमें गांव का निवासी होमगार्ड करन सिंह गोली लगने से घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक होमगार्ड करन सिंह मंगलवार शाम 4 बजे खेत से बुग्गी लेकर लौट रहे थे। रास्ते में गांव का ही युवक नरेंद्र सिंह ट्रैक्टर लेकर आ गया। होमगार्ड ने नरेंद्र से ट्रैक्टर हटाने को कहा, जिस पर कहासुनी होने लगी। आरोपी ने होमगार्ड पर तमंचे से फायरिंग कर दी। सीने और पीठ में गोली लगने से वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। सूचना पर परिजन वहां पहुंचे। बाद में घायल होमगार्ड को सीएचसी में लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल होमगार्ड को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एएसपी ने बताया कि मामले में नरेंद्र सिंह व सुनील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed