फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Homeguard jawans caught the accused molesting the girl student

छात्रा से छेड़खानी कर रहे आरोपी को होमगार्ड जवानों ने पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Homeguard jawans caught the accused molesting the girl student
अमरोहा। मनचले ने इंदिरा चौक पर छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर होमगार्ड जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी को थाने ले गए। छात्रा हसनपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। वह नगर में कोचिंग करने आई थी। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा नगर में कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। वह शनिवार को कोचिंग कर इंदिरा चौक पर जा रही थी। आरोप है कि यहां पर पहले से ही खड़े एक मनचले ने उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया, लेकिन बाज नहीं आया, जिस पर उसने शोर मचा दिया। उधर कुछ ही दूरी पर होमगार्ड जवान ड्यूटी कर रहे थे। छात्रा के शोर मचाने पर दोनों होमगार्ड जवान दौड़े। उन्होंने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। उसे थाने ले गए और पुलिस को सौंप दिया। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं दी, बल्कि बगैर कार्रवाई अपने घर चली गई। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में मनचले का चालान कर दिया। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि आरोपी युवक का शांति भंग के आरोप में चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed