फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Home guards beat up truck driver, video went viral, accused of illegal recovery

होमगार्डों ने ट्रक चालक को पीटा, वीडियो वायरल, अवैध वसूली का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Home guards beat up truck driver, video went viral, accused of illegal recovery
अमरोहा। दो होमगार्डों द्वारा एक ट्रक चालक की पिटाई किए जाने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जोया में चौराहे पर दो होमगार्ड एक ट्रक चालक की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। आरोप है कि होमगार्डों ने ट्रक को नो एंट्री से निकालने की एवज में 200 रुपये की रिश्वत मांगी थी। ट्रक चालक ने एक सौ रुपये दे भी दिए थे। पूरी रकम नहीं देने पर होमगार्डों की चालक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

जोया में रात्रि दस बजे तक नो नो एंट्री रहती है। वाहनों को नो एंट्री में आने से रोकने के लिए वहां पर दो होमगार्ड तैनात रहते हैं। गुरुवार की रात जोया के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी चालक ट्रक पुलिस चौकी के पास बने गोदाम में खड़ा करने के लिए जा रहा था। आरोप है कि उसके आगे के दो ट्रक पास हो गए। लिहाजा वह भी अपने ट्रक को निकालने लगा। इस दौरान होमगार्ड और चालक के बीच बहस हो गई। तभी दूसरा होमगार्ड भी वहां पहुंच गया और दोनों ने चालक की पिटाई कर दी। वहां पर पहले से खड़े दो युवकों ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। चालक ने होमगार्डों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। कहा कि उन्होंने ट्रक पास कराने की एवज में 200 रुपये मांगे थे। उसने 100 रुपये दे भी दिए थे। शेष राशि नहीं देने पर होमगार्डों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

उधर, घटना को लेकर डिडौली पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। जिसमें नो एंट्री के चलते करीब 9 बजकर 48 मिनट पर होमगार्ड ट्रक को वापस करने का इशारा करता है। इसके बाद भी चालक ट्रक को लेकर आगे बढ़ाता रहता है। इस दौरान होमगार्ड और चालक की कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि पहले चालक ने होमगार्ड के साथ गाली-गलौज की थी। शोर सुनकर दूसरा होमगार्ड दौड़कर वहां पहुंच गया और पिटाई कर दी। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में चालक की पिटाई होती नहीं दिखाई दे रही है। जबकि युवकों द्वारा बनाई गई वीडियो में होमगार्ड चालक को ट्रक के केबिन से खींचकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। करीब 3.49 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में कोई भी होमगार्ड ट्रक चालक से पैसे लेते हुए नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed