{"_id":"69ebc29da6723dbb8b048d2f","slug":"home-guard-recruitment-exam-begins-today-route-diversions-implemented-in-city-for-three-days-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-162244-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से, तीन दिन शहर में रूट डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा आज से, तीन दिन शहर में रूट डायवर्जन लागू
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में आज से 10 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू होगी, जो 27 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन लागू किया गया है। तीनों दिन शहर में कार सहित भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।
परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक और दूसरी दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक। तीन दिनों में कुल 28,224 अभ्यर्थी शामिल होंगे, प्रत्येक पाली में 4,704 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए कलक्ट्रेट में डबल लॉक वाले स्ट्रांग रूम में 24 घंटे पुलिस निगरानी और सीसीटीवी व्यवस्था की गई है। कोषागार से केंद्रों तक प्रश्नपत्र पुलिस सुरक्षा में पहुंचाए जाएंगे। टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि सभी केंद्रों के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
जीजीआईसी के लिए टीपी नगर पुल के नीचे, कुंदन इंटर कॉलेज में स्कूल परिसर, जीआईसी के लिए रेलवे माल गोदाम मैदान और आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज व जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के लिए रामलीला ग्राउंड पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। वाहनों को केंद्र से 200 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा।
शहर में बैरियर लगाकर यातायात नियंत्रित किया जाएगा और बाहरी वाहनों को बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, यूएसबी ड्राइव, कैमरा आदि प्रतिबंधित रहेंगे। अभ्यर्थियों को केवल पेन, प्रवेशपत्र और पहचान पत्र के साथ प्रवेश मिलेगा।
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे।
-- -- -
यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
यातायात पुलिस के अनुसार अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास और पाकबड़ा होते हुए जाएंगे। वहीं नौगावां सादात से अमरोहा व मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रज्जाकपुर व धनौरा बाईपास से होकर गुजरेंगे। अतरासी चौकी से अमरोहा आने वाले वाहनों को एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुरा रोड, बंबूगढ़ चौराहा, कांकर सराय और माया धर्मकांटा होते हुए शहर में प्रवेश दिया जाएगा। इसी तरह शहर से जोया या दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन कांकरसराय और बंबूगढ़ होकर जाएंगे, जबकि नौगावां सादात की ओर जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा और कांठ रोड के जरिए बाईपास से भेजे जाएंगे। जोया से अमरोहा आने वाले वाहनों को भी बंबूगढ़, कांकर सराय और कैलसा रोड के रास्ते शहर में प्रवेश कराया जाएगा। खास बात यह है कि नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर ई-रिक्शा और ऑटो का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें कैलसा बाईपास और कांठ रोड से होकर ही गुजरना होगा। इसके अलावा बंबूगढ़ चौराहे से बिजनौर रोड स्थित रीगल 77 होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा और ऑटो का संचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा।