फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Home guard dies after bike collides with bull

Amroha News: सांड़ से बाइक टकराने पर होमगार्ड की मौत

Sun, 27 Aug 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 27 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Home guard dies after bike collides with bull
रहरा (अमरोहा)। ड्यूटी करके घर लौट रहे गांव खुर्तिया निवासी होमगार्ड सतवीर (50) सांड़ से बाइक टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव खुर्तिया निवासी होमगार्ड सतवीर सिंह (50)की तैनाती रहरा थाने में ही चल रही थी। शुक्रवार को वह बाइक से गांव जा रहे थे। रहरा-हसनपुर मार्ग पर गांव दौरारा के नजदीक रास्ते में खड़े सांड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में सतवीर बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। सतवीर ने अपने पीछे तीन बेटे छोड़े हैं।
विज्ञापन

-----
सांड़ से टकराकर बाइक सवार युवक घायल
रहरा। क्षेत्र के गांव दौरारा निवासी आकाश शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बाइक से अपने गांव जा रहा था। रहरा के नजदीक ही सांड़ से टक्कर हो गई। हादसे में युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह का कहना है कि बार-बार धरना प्रदर्शन के बाद भी अधिकारियों द्वारा छुट्टा पशुओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। छुट्टा पशु आए दिन किसी ना किसी की जान के दुश्मन बन रहे हैं। शीघ्र ही छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed