फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Home delivery will be done for ration, medical stores will be open

राशन की होगी होम डिलीवरी, मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Home delivery will be done for ration, medical stores will be open
अमरोहा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। अब 17 नवंबर की सुबह सात बजे तक घर से बाहर निकलने पर रोक है। ऐसे में अब राशन की दुकानों की होम डिलीवरी होगी। दुकानदारों को शटर और फाटक पर मोबाइल नंबर चस्पा करना होगा। संबंधित व्यक्ति उक्त नंबर पर फोन करेंगे। दुकानदार की ओर से सामानों की होम डिलीवरी की जाएगी। इसके लिए एसडीएम के स्तर से होम डिलीवरी करने वालों के पास जारी किए जाएंगे। संभवत: 10 मई को पास जारी हो सकते हैं। दूध की बिक्री पहले जैसी होती रहेगी। इसके अलावा मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र के निर्देश पर एसडीएम में शहर के मोहल्लों में राशन के सामानों की होम डिलीवरी के लिए कार्ययोजना तैयार किए है। इसके तहत शहर के मोहल्लों में राशन के दुकानों से होम डिलीवरी की जाएगी। हालांकि दुकानदारों को पास बनवाना होगा। इसके साथ ही दुकान के शटर या फाटक पर मोबाइल नंबर चस्पा करना होगा। ताकि किसी व्यक्ति को जरूरत है तो वह फोन कर सके इसके बाद उन्हें सामान मिल सके। एसडीएम विवेक यादव ने बताया कि राशन के सामानों की होम डिलीवरी के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। दुकानदारों को पास जारी किए जाएंगे। शटर या फाटक पर मोबाइल नंबर चस्पा करना होगा। ताकि लोग उक्त नंबर पर फोन कर सामान का ऑर्डर कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed