फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   holika dahan today

आज दोपहर में होलिका पूजन..रात को दहन.. कल रंगों का हुड़दंग.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
holika dahan today
अमरोहा। होली पर्व शुक्रवार को रंगों के हुड़दंग के बीच होगा, लेकिन बुधवार से ही पर्व को लेकर चारों तरफ हर्ष और उल्लास का माहौल दिखने लगा है। होली पर्व को लेकर लोगों ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। ऐसे में आज बृहस्पतिवार को दोपहर में लोग पूजन कर रात को होलिका दहन करेंगे। इसके बाद कल शुक्रवार को होली पर्व में रंगों का हुड़दंग होगा। जिले में कुल 1141 स्थानों पर होलिका दहन की जाएगी। इसमें अकेले शहरी क्षेत्र की 82 होलिका शामिल है।
विज्ञापन

श्री बाबा गंगा नाथ मंदिर के अध्यक्ष पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि सुबह 11:00 बजे से 1:28 बजे तक होलिका पूजन का मुहूर्त है, क्योंकि दोपहर 1:29 से रात 1:08 तक भद्र लगा रहेगा। इसबीच रात 9:05 से 10:15 के बीच होलिका दहन किया जा सकता है। यदि इस समयावधि में होलिका नहीं जलाई गई तो फिर अगला मुहुर्त रात को 1:09 बजे से सुबह 6.30 के बीच मिलेगा। होलिका दहन को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चौकस है। पुलिस होली के हुड़दंग में खलल डालने वाले शरारती तत्व पर नजर बनाए हुए हैं। होलिका दहन के दौरान होने वाले हुड़दंग और विवाद को देखते हुए वहां पुलिस तैनात की गई है। इसके अलावा चिन्ह्ति 50 संवेदनशील होलिका स्थलों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है। धुलैंडी के दिन हसनपुर कोतवाली के झकड़ी गांव, आदमपुर थाना के रहरई गांव और नगर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कालोनी में मेले का आयोजन होगा। जबकि 26 जुलूस भी निकाले जाएंगे। पर्व पर सुरक्षा के लिहाज से शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैैनात रहेगी। देहात क्षेत्र में पुलिस गश्त करेंगी। होली पर्व को लेकर बुधवार को बाजार गुलजार रहें, इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के कोट मोहल्ला, बड़ा बाजार, बिजनौर रोड, लकड़ा चौराहा पर रंग और पिचकारी की दुकानें सजी थी। यहां लोग रंग पिचकारी के साथ अबीर गुलाल की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed