{"_id":"67d08acf1138441cd0012fae","slug":"holi-district-divided-into-four-zones-and-12-sectors-will-be-monitored-by-drones-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-135877-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली : चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटा जिला, ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली : चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटा जिला, ड्रोन से होगी निगरानी
Wed, 12 Mar 2025 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। होली के त्योहार को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से जिले को चार जोन और 12 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। होली के हुड़दंग की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। होलिका दहन वाले 1226 स्थानों पर दो-दो पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे।
जिलेभर में 14 मार्च को होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। तीन मेलों के अलावा छोटे-बड़े 20 जुलूस भी निकाले जाएंगे। माहौल बिगाड़ने वाले हुड़दंगियों पर खाकी की पैनी निगाह रहेगी। होलिका दहन से लेकर धुलैड़ी तक पुलिस का सभी चौराहों पर सख्त पहरा शुरू कर दिया है। एसपी ने सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को निर्देशित किया है कि होलिका दहन स्थलों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के होलिका दहन स्थलों और जिलेभर के 1236 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी भी की जा रही है। पुलिस ने जिले के 50 संवेदनशील क्षेत्रों पर अतिरिक्त फोर्स लगाने का निर्णय लिया है। रंग जुलूसों पर ड्रोन और सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी। संवदेनशील इलाकों में बैरिकेडिंग की जा रही है। बता दें कि इस बार जुमे के दिन ही रंग खिलेगा और जिले में बीस रंग जुलूस का आयोजन भी होना है। जुमे की नमाज और रंग जुलूसों को लेकर इस बार पुलिस की चिंता की बढ़ी हुई है। हुड़दंगियों पर भी काबू में रखना है और नमाज पर नजर रखनी है। पिछले एक सप्ताह से पुलिस की ओर से हिंदू, मुस्लिम आदि सभी बस्तियों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की जा रही है। खुराफात करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली तो एडमिन होगा जिम्मेदार
त्योहारों के मद्देनजर कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर भड़काऊ व झूठी पोस्ट डाल सकते हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सतर्क किया है। एएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति द्वारा भड़काऊ एवं अफवाह फैलाने से संबंधित पोस्ट डाली गई तो इसके लिए ग्रुप एडमिन जिम्मेदार होगा। ऐसे असामाजिक तत्वों को ग्रुप से बाहर निकाल कर स्थानीय पुलिस को जानकारी देनी होगी।
-- -- -- -- -- -- -- --