{"_id":"5e6684eb8ebc3eeb1c0136c8","slug":"holi-celebration-jpnagar-news-mbd342736510","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाग महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाग महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। श्री माहेश्वरी सभा अमरोहा की ओर से फाग महोत्सव का कार्यक्रम सारस्वत धर्मशाला में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
फाग महोत्सव का शुभारंभ भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कमलेंद्र कुमार महेश्वरी और सुभाष चंद्र बाहेती बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इसके उपरांत माहेश्वरी महिला मंडल की तरफ से भगवान महेश की वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में छोटे बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लकी ड्रा विनय लखौटी और विनीता लखौटी होली के अवसर पर बंजारा-बंजारन बनाए गए। उन्हें सुंदर टोपी और चॉकलेट-टॉफियों की माला बनाकर स्वागत किया गया। क्लब की सदस्यों ने फूलों की होली खेली। जबकि बच्चों ने होली के लोकगीतों पर नृत्य कर समा बांध दिया। युवा मंच के सदस्यों ने हास्य कवि सम्मेलन प्रस्तुत किया। जिसमें सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अनुराग ढक, विनीत लखौटी ने होली के सुंदर गीतों का गुणगान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति मालीवाल और राहुल माहेश्वरी एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान शिव कुमार माहेश्वरी, विनय बाहेती, राजेंद्र लखौटी, विनय लखौटी, रजत मालपानी, वैभव खटोड़, शिखा खटौड़, वर्षा काबरा, विनीता लखौटी, शशि खटौड़, पारू माहेश्वरी, रवि लड्डा, वरुण मूंदडा, राहुल लड्डा, मनोज झंवर, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।