{"_id":"5e6923028ebc3ec5571f9b6b","slug":"holi-celebration-in-amroha-jpnagar-news-mbd3428290154","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनी होली, रंगों से सराबोर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनी होली, रंगों से सराबोर रहे लोग
विज्ञापन
अमरोहा में होली पर निकागली गई शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की झांकी।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। आपसी भाईचारे का त्योहार होली जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। प्रेम और भाईचारे के साथ होली खेली। गले मिलकर शुभकामनाएं दी। बच्चों ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। युवाओं की टोली जगह-जगह डीजे बजाकर शाम तक नाचते-झूमते देखे गए। वहीं सड़कों पर कई जगह खुलेआम जाम छलकते रहे।
मंगलवार की सुबह को ही बच्चों ने पिचकारी लेकर घरों से बाहर निकलकर राहगीरों पर रंग डालना शुरू कर दिया था। होली खेलने वाले मस्तानों की टोलियां घरों से निकल पड़ी। अपने परिचित, मित्रों, रिश्तेदारों को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। युवा, बच्चे, महिलाओं में होली का उत्साह देखते बन रहा था। महिलाओं और युवतियों ने भी जमकर होली खेली। एक-दूसरे को पानी के रंगों से भिगोकर सराबोर कर दिया। बच्चे अपने घर की छतों से आने-जाने वाले लोगों पर पिचकारी और बैलून से रंग डाल रहे थे। वहीं, युवक और युवतियां अपनी टोलियों में रंगों से सराबोर हो रहे थे। रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देने का सिलसिला रात तक चलता रहा। होली पर तरह-तरह के व्यंजनों का भी जायका लिया। युवाओं ने मोहल्लों में डीजे और ढोल की थाप पर जमकर डांस किया।
अधिकारियों ने भी जमकर खेली होली
जोया रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में होली पर व्यवस्था की गई थी। जिले के सभी अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं, डीएम आवास पर एसपी डॉ. विपिन ताडा, सीडीओ प्रह्लाद, एडीएम गुलाब चंद और एसडीएम विवेक यादव समेत कई अधिकारियों ने डीएम उमेश मिश्र के साथ होली खेली। इस दौरान यहां राजनैतिक दल के लोग और व्यापारी पहुंचे और एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
सड़कों पर छलके जाम, खूब काटा हुड़दंग
होली के हुड़दंग में युवा किसी से पीछे नहीं रहे। घर से लेकर मुख्य चौराहों तक जाम छलकते दिखाई दिए। रंगों में सराबोर युवाओं में किसी का भय तक नहीं दिखा। होली के मौके पर पुलिस कर्मी भी देखकर चुपचाप अपनी ड्यूटी करते रहे और यही बोले होली है...।
पुलिस भी रही सक्रिय
होली के हुड़दंग के बीच पुलिस बेहद सक्रिय दिखाई दी। प्रमुख चौराहों के साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखाई दिए। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कर्मियों को भी अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। होली पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
रंग कम गुलाल-अबीर का अधिक प्रयोग
इस बार होली पर पक्के रंग कम बल्कि अबीर-गुलाल का सर्वाधिक प्रयोग हुआ। अधिकांश लोगों के हाथों में गुलाल की पुड़िया ही दिखाई दी। कुछ अवश्य रंगों से होली खेलते दिखाई दिए। कई लोगों का कहना था कि केमिकल वाले रंगों से इस बार उन्होंने परहेज ही किया है।
पुलिस ने खेली होली
होली के हुड़दंग में बुधवार को पुलिस वालों ने जमकर गुलाल उड़ाया। एक दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटी लगे होने के बाद पुलिस कर्मी होली नहीं खेल पाए थे। पुलिस कर्मियों ने दूसरे दिन होली के हुड़दंग का पूरा आनंद लिया। डीजे-ढोल और ताशों की थाप पर पुलिस जमकर थिरके। इसके साथ ही सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दीं।
होली के रंग में हर कोई मंगलवार को रंगने को बेताब दिखाई दिया। बुधवार को लोगों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस कर्मियों ने भी रंगों के इस त्योहार को मनाने के लिए कुछ वक्त निकाला। इस दौरान थानों में डीजी-ढोल की आवाज आती रहीं। जिलेभर के विभिन्न थानों का भी यही हाल रहा। थानाध्यक्ष भी अपने साथियों के साथ रंगों में रंगते हुए जमकर थिरके। अधिकारियों को नृत्य करते देखा तो साथियों ने भी थिरकना शुरू कर दिया। इसके बाद सभी ने एक दूसरे के थाने में जाकर होली की गले लगकर बधाइयां दी। कुछ पुलिस कर्मियों ने लोक गीत गाकर साथियों की तालियां बटोरीं। इससे पहले मंगलवार को एसपी डॉ. विपिन ताडा ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मिठाई बांटी और होली की शुभकामनाएं दीं।

अमरोहा में होली पर रंग में सराबोर महिलाएं और पुरूष।- फोटो : JPNAGAR

गजरौला में होली मिलन समारोह में मौजूद महिलाएं।- फोटो : GAJRAULA