फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   holi celebrate with colours

गांव-गांव उड़े अबीर गुलाल, रंग बरसे...पर झूमे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
holi celebrate with colours
रूखालू/उझारी/सैदनगली/ढबारसी/नौगांवा सादात/बुरावली (अमरोहा)। होली पर गांव-गांव अबीर गुलाल उड़े। रंगों से सराबोर लोग रंग बसरे भीगे चुनरवाली...पर जमकर थिरकते नजर आए। वहीं युवाओं ने जमकर मस्ती की। टोलियां बनाकर गांव-गांव घूमे और एक-दूसरे को रंग लगाकर मस्ती की।
विज्ञापन

रूखालू क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को गले से लगा लिया। युवा डीजे पर थिरकते नजर आए। महिलाओं ने भी एक दूसरे पर रंग डाला। घरों में गुझिया, पकौड़ी और अन्य पकवान बनाए। वहीं क्षेत्र में डगरोली गांव के निकट फैक्टरी पर पनीर खरीदने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही। कोरोना वायरस के चलते चिकन की जगह पनीर खरीदना बेहतर समझा।
विज्ञापन

उझारी में मंगलवार को होली का पारंपरिक त्योहार उत्साह, उमंग जोश के साथ मनाया गया। सतरंगी रंगों के होली के दिन लोग रंगों में सराबोर नजर आए। कई स्थानों पर डीजे लगाकर युवाओं ने देर रात तक नृत्य किया। इससे पहले लोगों ने होलिका दहन के साथ ही बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुरावली क्षेत्र में होली का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को प्रेम स्नेह की गुलाल-अबीर लगाकर होली की बधाई दी। ढोल बजाकर होली के लोकगीत गाए। घर-घर जाकर लोगों को रंग लगाया पुरानी कटुता को भूल आपस में गले मिले। महिलाओं ने आपस में अबीर-गुलाल लगाकर भारतीय संस्कृति का प्रतीक होली के रंग अनेकता में एकता को दर्शाया और खूब मस्ती की।
सैदनगली में पादा जी के मंदिर में सुबह दस बजे हवन हुआ। विधिविधान से हवन के बाद लोग जुलूस की शक्ल में नाचते गाते हुए एक दूसरे पर रंग और गुलाल लगाते कस्बे में घूमे। सबसे पहले मुख्य बाजार पहुंचे फिर रामलीला मैदान उसके बाद बड़ी होली पर लोग पहुंचे। कस्बे के सभी मंदिरों पर जुलूस गया और फिर जुलूस बाद में छोटी होली पर पहुंचकर संपन्न हो गया।

आदमपुर थाना क्षेत्र के पौरारा गांव में होली पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कृष्ण राधा, शंकर पार्वती, गणेश जी, गोपियों संग होली खेलते कन्हैया, माता का अखाड़ा और आधा दर्जन डीजे और बैंड बाजों के साथ निकाली गई। जो नई बस्ती से आरंभ होकर गांव के मुख्य बाजार, बड़ा मदरसा, भीम नगर, मोहल्ला केवटवाला से होकर सैनियों की चौपाल पर जाकर संपन्न हो गई। वहीं नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में भी धूमधाम से होली मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed