फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Holi: 95 corporation buses will run on the roads from February 28

होली : 28 फरवरी से सड़कों पर दौड़ेंगी निगम की 95 बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Holi: 95 corporation buses will run on the roads from February 28
अमरोहा। होली के त्योहार को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है। 28 फरवरी से लेकर नौ मार्च तक निगम की 95 बस सड़कों पर दौड़ेंगी। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। दिल्ली के लिए बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। परिवहन निगम के कर्मचारियों के अवकाश भी नौ मार्च तक के लिए रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन

चार मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार से करीब चार-पांच दिन पहले ही लोग अपने घरों के लिए जाना शुरू कर देते है। कुछ ट्रेन से तो कुछ बसों का सहारा लेते है। त्योहार के समय बसों में काफी भीड़ रहती है। दिल्ली की तरफ से आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है। जिसके लिए यहां बसों फेरे बढ़ाए जाएंगे। चालक और परिचालकों को भी इनाम दिया जाएगा। अगर कोई चालक 28 फरवरी से नौ दिन तक बसों का संचालन करेगा और उस बस के चालक और परिचालक को एक मुश्त 3600 रुपये दिए जाएंगे और अगर 10 दिन तक संचालन करेगा तो दोनों को 4500 रुपये की रकम दी जाएगी। कार्यशाला में भी काम करने वाले कर्मचारियों को भी 9 व 10 दिन तक काम करने पर इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


-------

यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम पूरी तरह से तैयार है। अमरोहा रोडवेज डिपो में निगम की 75 और अनुबंधित 20 बस है। यह सभी बस 28 फरवरी से सड़क पर रहेंगी। दिल्ली के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। सभी कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। चालक, परिचालक और कार्यशाला में काम करने वाले कर्मचारियों को इनाम दिया जाएगा। -केसी गौड़, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed