फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ho gayi tu bat-bat...but the policemen danced fiercely in the police station

हो गई तू बल्ले-बल्ले...पर थाने में जमकर थिरके पुलिसकर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ho gayi tu bat-bat...but the policemen danced fiercely in the police station
Ho gayi tu bat-bat...but the policemen danced fiercely in the police station - फोटो : HASANPUR
दरोगा की सेवानिवृत्ति पर आयोजित कार्यक्रम में हो गई तू बल्ले-बल्ले, जो हो जाएगी बल्ले..पर दरोगा के साथ कई पुलिसकर्मियों ने खूब डांस किया। इस दौरान शिकायत लेकर पहुंचे कई फरियादियों को भी मायूस होकर लौटना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

आदमपुर थाने में लंबे समय तैनात रहे दरोगा ओमकार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में दावत में थाना क्षेत्र के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। सुबह करीब नौ बजे से शाम के चार बजे तक डीजे चलता रहा। डीजे पर तरह के तरह के फिल्मी गानों पर ढबारसी चौकी प्रभारी बलवान सिंह के साथ कई सिपाहियों ने खूब डांस किया। दिनभर थाने में पंजाबी गानों की तेज आवाज से आसपास के लोगों को भी भारी परेशानी हुई। इस दौरान पहुंचे कई फरियादी घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

दरोगा की सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम में कुछ पुलिसकर्मियों ने नृत्य कर किया था जिसे नकारात्मक भाव से नहीं देखना चाहिए।
-अभिषेक यादव, सीओ, हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed