फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hiway jam by kavaria

कांवड़ियों ने हाईवे किया जाम, हंगामा

Sun, 31 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Sun, 31 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
hiway jam by kavaria
गजरौला के ब्रजघाट पुल पर हंगामा करते कांवड़िये व मौजूद पुलिस।

विज्ञापन
ब्रजघाट पर शनिवार दोपहर सेल्फी लेते समय तीन युवकों से एक कांवड़ खंड़ित हो जाने पर कांवड़िये भड़क गए। उन्होंने ब्रजघाट पुल पर जमकर हंगामा काटा। सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया। पुल समेत दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। 

  इस दौरान जाम खुलवाने गई पुलिस से कांवड़ियों की तीखी नोकझोंक हुई। कांवड़ियों ने दूसरे वर्ग के लोगों द्वारा कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पूछताछ में कांवड़ खंडित करने वाले भी कांवड़िये होने पर जाम लगा रहे कांवड़ियों का गुुस्सा शांत हुआ। तब कहीं जाकर जाम खुल सका। करीब पौन घंटा तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन


ब्रजघाट गंगा पर शनिवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे बुलंदशहर के कांवड़ियों का जत्था कांवड़ भरने आया था। वहीं नोएडा के कांवड़ियों का जत्था भी आया हुआ था। उसी समय बुलंदशहर के कांवड़िया जयसूर्या पुत्र रामवीर ने कांवड़ भर कर मुख्य स्नान घाट पर रख दी थी। उसी समय तीन युवक मुख्य स्नान घाट पर मोबाइल फोन से सेल्फी ले रहे थे। सेल्फी लेते समय युवकों का कांवड़ पर पैर पड़ गया। जिससे कांवड़ गिरकर खंडित हो गई। इसी बात पर कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। गंगा तट पर मौजूद कांवड़िये एकजुट हो गए और हाईवे पर उतर आए। कांवड़ियों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन-वे होने की वजह से पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर ब्रजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ खंडित करने वाले तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। जाम लगा रहे कांवड़ियों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन कांवड़िये सड़क पर ही डटे रहे। कांवड़ियों का कहना था कि उक्त युवक दूसरे वर्ग के हैं। कार्रवाई की जाए। सीओ गढ़मुक्तेश्वर सतीश चंद्र पांडेय भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद हिरासत में लिये गए युवक नोएडा से आए कांवड़ियों के जत्थे का होना बताया। तब कहीं कांवड़ियों का गुस्सा शांत हुआ। तब कहीं साढ़े तीन बजे जाम खुल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed