फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   History sheeter reached Kotwali after killing nephew's wife

भतीजे की पत्नी की हत्या कर कोतवाली पहुंचा हिस्ट्रीशीटर बोला, कहना नहीं मानती थी बहू, इसलिए मार दी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
History sheeter reached Kotwali after killing nephew's wife
हत्या का आरोपी राज्यपाल - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के दीपपुर गांव में एक शख्स ने अपने भतीजे की पत्नी की सोते समय गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर है। वारदात के बाद खुद कोतवाली पहुंचे हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर ने कहा- साहब! भतीजे की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसका शव घर में पड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दीपपुर निवासी राजपाल गुरुवार तड़के चार बजे कोतवाली पहुंचा। खुद हत्या करने की बात स्वीकारते हुए कहा कि भतीजे अरविंद की बहू सीमा कहना नहीं मानती थी। किसी दूसरे के कहने पर चलती थी। घर में कई लोगों का आना-जाना रहता था। कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी, इसलिए उसकी गोली मार कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन

इस कबूलनामे से पुलिस सन्न रह गई। उसे गिरफ्तार करने के साथ तमंचा बरामद किया और मौके पर जाकर सीमा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसएसआई सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि भतीजे की बहू की हत्या कर आरोपी राजपाल ने सरेंडर किया है। मृतका के जेठ पिंटू की तहरीर पर राजपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। राजपाल हिस्ट्रीशीटर है, वह वर्ष 1993 में हुई एक हत्या में शामिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवर से हुई थी सीमा की शादी
हसनपुर। दीपपुर गांव के लोगों ने बताया कि हत्यारोपी राजपाल सिंह और उसके बड़े भाई बनी सिंह के घर आसपास हैं। बनी सिंह का निधन हो चुका है। उनके तीन बेटे पिंटू, कुंवरपाल और अरविंद थे। तीन साल पहले कुंवरपाल की भी मौत हो गई थी। कुंवरपाल की मौत के बाद उसकी पत्नी सीमा ने अपने देवर अरविंद के साथ शादी कर ली थी। सीमा के दो बेटे हैं। संवाद
रायबरेली मजदूरी करने गया था पति
हसनपुर। ग्रामीणों के मुताबिक चचेरे ससुर के हाथों हत्या का शिकार हुई सीमा का पति अरविंद मजदूरी करता है। वारदात के वक्त वह घर पर नहीं था। मजदूरी करने के लिए रायबरेली गया हुआ था।

ग्रामीणों का कहना है कि सीमा की चचेरे ससुर राजपाल से अनबन रहती थी। दोनों के बीच मामूली सी बात पर भी कहासुनी हो जाती थी। बुधवार की रात सीमा सामान्य दिनों की तरह खाना खोकर सो गई थी। गुरुवार भोर में किसी समय राजपाल घर में घुस आया और तमंचे से गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। अचानक गोली चलने से आसपास के लोग जाग गए। घरों से निकल कर मौके की ओर बढ़े तो राजपाल वहां से भाग गया। हालांकि बाद में खुद ही कोतवाली पहुंच कर वारदात कबूल करते हुए खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। बाद में सीमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद

अमरोहा के हसनपुर में चचेरे ससुर के हाथों हत्या का शिकार हुई सीमा।  फाइल फोटो

अमरोहा के हसनपुर में चचेरे ससुर के हाथों हत्या का शिकार हुई सीमा। फाइल फोटो- फोटो : HASANPUR

अमरोहा के हसनपुर के दीपपुर में महिला के हत्या के बाद बिलखते परिजन।

अमरोहा के हसनपुर के दीपपुर में महिला के हत्या के बाद बिलखते परिजन।- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed