{"_id":"647a43501eded7c3d20c0276","slug":"history-sheet-of-94-cattle-smugglers-opened-goonda-act-imposed-on-143-miscreants-gangster-on-52-jpnagar-news-c-15-1-163074-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 94 गोतस्करों की खोली हिस्ट्रीशीट, 143 बदमाशों पर लगाया गुंडा एक्ट, 52 पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 94 गोतस्करों की खोली हिस्ट्रीशीट, 143 बदमाशों पर लगाया गुंडा एक्ट, 52 पर गैंगस्टर
विज्ञापन
अमरोहा। शासन के आदेश पर जनपद पुलिस ने 15 दिन का विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। लूट, डकैती, हत्या करने वाले 143 लोगों पर गुंडा एक्ट और 52 बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। नौ गैंग पंजीकृत किए गए हैं। 216 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया । धार्मिक स्थलों से 625 लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं।
एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया शासन के आदेश पर 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया है। इस दौरान सांप्रदायिकता फैलाने वाले असामाजिक तत्वों में 26 व्यक्तियों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई। 217 लोगों को मुचलके में पाबंद किया गया है। 96 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। 44 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। कुर्की की कार्रवाई करते हुए कुल 1,03,28,553 रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। पिछले 10 वर्षो में डकैती, लूट, नकबजनी, हत्या व फिरौती के लिए अपहरण के आरोपियों में 143 बदमाशों को गुण्डा बनाया। 52 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। 5 गैंग में 20 सदस्य रजिस्टर्ड किए गए हैं।
63 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। जबकि तीन विवेचना निस्तारित की गई। एक आरोपी को न्यायालय से सजा दिलाई गई। साथ ही कुर्की की कार्रवाई कर कुल 3,96,201 रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई ।गौवंश वध व पशु क्रूरता में 94 गौकश, तस्कर की हिस्ट्रीशीट खोली गई। 6 मामलों में 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। साथ ही 51 आरोपियों के कुल 13 गैंग रजिस्टर्ड किए गए। कुर्की की कार्रवाई करते कुल 2,98,48,353 रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की कार्रवाई की गई है। पशु क्रूरता व गौवध अधिनियम में कुल 20 भैस, 3 कटरे करीब 14,90 लाख रुपये की कीमत के बरामद कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध खनन के मामले में 2 गैंग में 32 सदस्यों को रजिस्टर्ड किया गया। 7 आरोपियों के खिलाफ गुंडा की कार्रवाई की गई। 12 वाहन सीज किए, पांच वाहनों से शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने में कुल 3015 चालान किए गए। 44 लाख 3 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूला गया है। अवैध टैक्सी स्टैण्ड और परिवहन करने में 216 जगह से अतिक्रमण हटवाया गया।
अवैध वसूली करने के संबंध में दो मुकदमे पंजीकृत किए गए। जिसमे चार आरोपियों में से 3 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। दो गैंग में 8 सदस्यों को रजिस्टर्ड किया गया। इनमें कुर्की की कार्रवाई कर 94,97,536 रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों से 625 लाउडस्पीकर उतरवाए गए। 326 की आवाज कम कराई गई है।शादी-विवाह में 99 लाउडस्पीकर हटवाए गए। रात 10 बजे के बाद 43 प्रकरणों में कार्रवाई की गई है।