फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hilton case: Investigation committee recorded statements, took CCTV recording with them

हिल्टन प्रकरण : जांच समिति ने दर्ज किए बयान, सीसीटीवी रिकार्डिंग ले गई साथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Hilton case: Investigation committee recorded statements, took CCTV recording with them
अमरोहा।
विज्ञापन

हिल्टन पब्लिक स्कूल में छात्र के नॉनवेज लाने पर नाम काटने के मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले के पक्ष और विपक्ष में कई संगठनों ने भी आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को स्कूल पहुंचकर जांच समिति ने शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों के बयान दर्ज किए। टीम सीसीटीवी फुटेज भी ली है। जांच टीम में शामिल समिति के सदस्यों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
नगर के हिल्टन पब्लिक स्कूल में एक बच्चे पर कक्षा में नॉनवेज लाने व धार्मिक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। बताया जाता है कि मामले को लेकर बच्चे की मां स्कूल पहुंची थी। यहां उनके व प्रधानाचार्य के बीच प्रकरण को लेकर काफी बहस हुई। जिसमें प्रधानाचार्य ने बच्चे पर स्कूल में नॉनवेज लाने व धार्मिक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। उधर, महिला ने उसके बच्चे को बंधक बनाने और स्कूल से उसका नाम काटने का आरोप लगाया था। मामले में बृहस्पतिवार को सात मिनट 11 सेकेंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो तेजी के साथ वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने भी संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच समिति का गठन कर दिया।
विज्ञापन

जांच समिति में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित कुमार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य स्नेहलता व राजकीय हाईस्कूल बछरायूं के प्रधानाचार्य डॉ. धर्म सिंह की कमेटी गठित की। शुक्रवार को कमेटी ने स्कूल में पहुंचकर मामले में प्रधानाचार्य, कक्षा अध्यापक, बच्चों व अभिभावकों के बयान दर्ज किए। उन्होंने मामले से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी देखीं तथा उसकी रिकॉर्डिंग भी बयानों के साथ ली। जांच टीम अब महिला व उसके बच्चे के बयान दर्ज करेगी। जांच टीम में शामिल प्रधानाचार्य ललित कुमार ने बताया कि प्रकरण में बयान दर्ज किए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ववित्त पोषित विद्यालय अपनी नियमावली के लिए स्वतंत्र
अमरोहा। प्रकरण को लेकर अन्य स्कूलों के प्रबंधक हिल्टन स्कूल के समर्थन में उतर आए हैं। शुक्रवार को जोया रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में प्रोग्रेसिव स्कूल वेलफेयर सोसायटी की बैठक हुई। इसमें स्कूल प्रबंधकों और संरक्षकों ने कहा कि स्कूलों में वर्ग विशेष के लिए अलग-अलग नियमावली नहीं होती, बल्कि धर्माें के लिए सामान्य प्रणाली होती है। जिसका पालन करना सभी का कर्तव्य है। कहा कि स्ववित्त पोषित विद्यालय अपनी नियमावली के लिए स्वतंत्र होते हैं। जहां सर्वधर्म को समान महत्व देते हुए शिक्षा दी जाती है। बैठक में हिल्टन के प्रधानाचार्य अवनीश शर्मा, संजीव प्रकाश, नरेश सिद्धू, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, राजीव उपाध्याय, राजीव अग्रवाल, अजय टंडन, गिरीश बंसल समेत बड़ी संख्या में प्रबंधक व स्कूल के संचालक मौजूद रहे।

सपा ने की मान्यता समाप्त करने की मांग
प्रकरण को लेकर सपा युवजन सभा की नगर कार्यकारिणी ने अल्पसंख्यक समाज के छात्र को प्रताड़ित करने और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सपा युवजन सभा के नगर अध्यक्ष मोनू खान ने स्कूल की मान्यता समाप्त करने की मांग की। यही नहीं उन्होंने इसे लेकर डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed