फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   highway will remain closed today

Amroha News: आज रात से 14 घंटे बंद रहेगा हाईवे, सिर्फ कांवड़िये चलेंगे

Sun, 06 Aug 2023 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 06 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
highway will remain closed today
अमरोहा। यदि आपने रविवार की रात दिल्ली-मुरादाबाद पर निकलने की प्लानिंग की है तो उसे टाल दीजिए। दरअसल, सावन के पांचवें सोमवार को लेकर उमड़ने वाली कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन हाईवे से वाहनों के निकलने पर पाबंदी लगा दी है। हाईवे की दोनों लेन पर कांवड़िये चलेंगे, जबकि बाइक समेत अन्य बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गाें से गुजारने की तैयारी कर ली गई है। हाईवे पर वाहन रविवार रात आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह दस बजे तक नहीं गुजर सकेंगे। व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

देखा जा रहा है कि सावन माह में पड़ने वाले सोमवार से एक दिन पूर्व यानी रविवार को कांवड़ियों के जत्थे बड़ी संख्या में हाईवे से गुजरते हैं। ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के अलावा कांवड़िये बाइकों से निकलते हैं। ब्रजघाट गंगा से जल भरकर कांवड़िए दिल्ली, बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा के अलावा मुरादाबाद आदि के लिए गुजरते हैं। रविवार रात को तो कांवड़ियों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। हालांकि, कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिले भर में शुक्रवार शाम छह से सोमवार दोपहर दो बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहता है, लेकिन प्रशासन ने रविवार रात्रि आठ बजे से सोमवार सुबह दस बजे तक 14 घंटे के लिए दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे को कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया है। हाईवे की दोनों लेन पर कोई वाहन नहीं चलेगा। एएसपी राजीव कुमार ने बताया कि कांवड़ियाें की आवाजाही रविवार को बढ़ जाती है। इसलिए रविवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह दस बजे तक हाईवे पर वाहनों का संचालन नहीं होगा। बाइक, कार, फल-सब्जी, दूध-दही के सभी वाहन वैकल्पिक मार्गों से गुजारे जाएंगे। हाईवे पर किसी भी तरह के वाहन नहीं चले दिए जाएंगे। दोनों लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन



ये रहेगा डायवर्जन
अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन
अमरोहा से मुरादाबाद को जाने वाले वाहनों को कांठ रोड से उमरी रोड से मुरादाबाद या अमरोहा से कैलसा बाईपास से पाकबड़ा से मुरादाबाद जाएगा।
अमरोहा से दिल्ली को जाने वाला यातायात

अमरोहा से अतरासी चौकी से हसनपुर से रहरा-गवा से अनूपशहर से बुलंदशहर से गाजियाबाद से दिल्ली जाएगा।

अमरोहा से मेरठ को जाने वाला यातायात
अमरोहा से नूरपुर बिजनौर से बैराज होकर यदि कोई वाहन अमरोहा हाईवे से दूसरी तरफ से जाता है तो अमरोहा से संभल, गवा, रजपुरा से बुलंदशहर से मेरठ जायेगा
संभल से दिल्ली को जाने वाला यातायात

संभल से बुलंदशहर होकर गाजियाबाद से दिल्ली जाएगा।

अमरोहा से संभल को जाने वाला यातायात
अमरोहा से संभल को जाने वाले हल्के वाहनों को कांवड़ की संख्या को देखते हुए गजरौला से हसनपुर से गंवा, संभाल या जोया से असमोली होकर संभल की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरोहा से बिजनोर को जाने वाला यातायात

अमरोहा से बिजनौर की तरफ जाने वाला यातायात शाह विलायत गेट से रजाकपुर बाईपास से टर्न करके अमरोहा धनाैरा रोड होकर मंडी धनौरा से चांदपुर, बिजनौर की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed