फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Highway stuck in jam for many hours in Joya, vehicles will crawl, passersby upset

जोया में कई घंटे जाम से जूझा हाईवे, रेंगे वाहन, राहगीर परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Highway stuck in jam for many hours in Joya, vehicles will crawl, passersby upset
जोया में जाम में फंसे वाहन और राहगीर। - फोटो : JPNAGAR
जोया। हाईवे पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के चलते जाम की समस्या से राहगीर और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। रविवार को भी जोया में कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। उधर साप्ताहिक बाजार के चलते हालात और भी अधिक बिगड़ गए। दिनभर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य धीमा होने के कारण व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे दिल्ली-मुरादाबाद के बीच फोरलेन को 6 लेन किया जा रहा है। अप्रैल- मई 2019 से इस कार्य को मुंबई की एक कार्यदायी संस्था कर रही है। निर्माण एजेंसी को 6 लेन का यह कार्य दिसंबर 2021 तक पूर्ण करके देना था। लेकिन अभी तक कई जगह निर्माण अधर में पड़ा है। सबसे व्यस्त जोया चौराहे पर भी ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में रोजाना जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

रविवार को जोया में साप्ताहिक बाजार लगा तो जोया जाम के झाम से जूझने लगा। दिल्ली और मुरादाबाद की दिशा से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। इससे राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कस्बे के व्यापारी कई बार जिलाधिकारी सहित उच्च अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। मगर उनकी समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले व्यापारी
व्यापारी ओमप्रकाश गुप्ता का कहना है कि कस्बे में दो साल से पुल निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। जिससे कारोबार चौपट हो गया है। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। दुकानों के आगे ग्राहकों की बाइक भी खड़ी होने की जगह नहीं है।

व्यापारी राहुल गुप्ता का कहना है कि फ्लाई ओवर के सुस्त निर्माण की वजह से आद दिन जाम की समस्या बनी रहती है। व्यापार कम होने के चलते आर्थिक हानि हो रही है।
व्यापारी संजीव तोमर का कहना है कि ओवर ब्रिज निर्माण की धीमी गति से जाम लगता है। साप्ताहिक बाजार वाले दिन तो जाम से हालात बेकाबू रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed