{"_id":"58600f644f1c1bec14eeb4a4","slug":"hightentinline-accident-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराया, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराया, हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध से भरा टैंकर बाईपास मार्ग पर कलाली चुंगी के निकट हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गया। गनीमत रही कि हाईटेंशन लाइन के तार नहीं टूटे। टैंकर की रफ्तार इतनी तेज थी कि बिजली के खंभे से टकराने से पहले उसने पालिका की वाटर फ्रीजिंग मशीन और एक बड़े पेड़ को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक को मामूली चोट आई है।
खंभा क्षतिग्रस्त हो जाने से 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली विभाग और पालिका की ओर से थाने में ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है। माना जा रहा है कि चालक को झपकी लग जाने से हादसा हुआ।
बदायूं जनपद के बिसौली कस्बे से दूध का टैंकर लेकर चालक राकेश पुत्र राजाराम निवासी ग्राम किसौली (जनपद संभल), सहारनपुर के ननौता कस्बे को जा रहा था। शनिवार रात दो बजे टैंकर कलाली चुंगी के निकट अनियंत्रित हो गया। पहले उसने सड़क किनारे पालिका की वाटर कूलिंग मशीन और पेड़ को क्षतिग्रस्त किया।
विज्ञापन
उसके बाद हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गया। गनीमत रही कि, खंभे से टकरा कर टैंकर रुक गया, हाईटेंशन लाइन के तार भी नहीं टूटे। इस दरम्यान गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। हादसे में चालक को मामूली चोट आई है। गनीमत रही कि हाईटेंशन लाइन के तार नहीं टूटे। इससे बड़ा हादसा टल गया। अवर अभियंता जय सिंह और ईओ की ओर से चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।