फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   High-voltage drama over property dispute: Woman climbs 100-foot-high water tank.High-voltage drama over property dispute: Woman climbs 100-foot-high water tank.

Amroha News: संपत्ति विवाद में हाईवोल्टेज ड्रामा, 100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी महिला

Sun, 30 Aug 2026 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 30 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
High-voltage drama over property dispute: Woman climbs 100-foot-high water tank.High-voltage drama over property dispute: Woman climbs 100-foot-high water tank.
मंडी धनौरा(अमरोहा)। कैसरा गांव में शनिवार को संपत्ति विवाद को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। पति की मौत के बाद ससुरालियों पर हक मारने का आरोप लगाते हुए महिला करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन

इसी दौरान उसकी दो ननदों ने भी भाभी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को रोक लिया। मामले में शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान मदन भारती के बेटे नितिन की पिछले साल दीपावली पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी सरोज गांव में रह रही है। शनिवार दोपहर वह पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसका आरोप था कि ससुराल पक्ष उसका ट्रैक्टर और चार लाख रुपये वापस नहीं कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सरोज की ननद प्रीति और सीमा भी पहुंच गईं। दोनों ने सरोज पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद तीनों को थाने लाया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल और नगर पालिका सभासद भी थाने पहुंच गए। सभासदों ने सीमा को हिरासत में लेने का विरोध करते हुए हंगामा किया।
स्थिति गंभीर होने पर एसपी, एएसपी और सीओ हसनपुर-धनौरा के अलावा गजरौला व बछरायूं थानों की पुलिस भी पहुंच गई। सरोज की ननद सीमा नगर पालिका धनौरा की नामित सदस्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--------------

गांव की चुनावी राजनीति का असर
आगामी ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर गांवों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। कैसरा की घटना को भी ग्रामीण चुनावी राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं। एक ग्रामीण के मुताबिक पूर्व प्रधान मदन भारती ने वर्तमान ग्राम प्रधान की शिकायत शासन में की है। इसकी जानकारी होने के बाद दोनों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बढ़ गई। आरोप है कि इसी का असर घटना पर भी पड़ा। सरोज की ननद प्रीति ने आरोप लगाया कि वर्तमान ग्राम प्रधान ने ही भाभी को टंकी पर चढ़ने के लिए उकसाया।

हलका दरोगा की कार्यशैली पर एसपी से शिकायत
ग्रामीणों ने हलका दरोगा की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। सोहित ने आरोप लगाया कि नए दरोगा की तैनाती के बाद गांव में आए दिन शांति भंग हो रही है। उन्होंने मुस्लिम पक्ष से मिलीभगत कर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बिना अनुमति निकलवाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले कभी जुलूस नहीं निकला। ग्रामीणों ने अन्य घटनाओं की शिकायत करते हुए हलका दरोगा को हटाने की मांग की।


मामला बढ़ा तो एसपी पहुंचे थाने
पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से प्रीति और सीमा को आत्मदाह करने से रोक लिया गया। दोनों ने पेट्रोल छिड़क लिया था और माचिस जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने माचिस छीन ली। हंगामा बढ़ने पर पुरुष कांस्टेबल प्रीति को जीप से थाने ले गए। पहले सीओ हसनपुर, फिर एएसपी और बाद में एसपी लखन सिंह यादव थाने पहुंचे। एसपी ने सरोज और दोनों ननदों से अलग-अलग बात कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed