फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   High-tension power lines dangling over roads are posing a danger to the public.

Amroha News: सड़कों पर झूल रहे हाईटेंशन लाइन के तार, लोगों के लिए बन रहे खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
High-tension power lines dangling over roads are posing a danger to the public.
कैलसा। देहातक्षेत्र के ग्राम भूकापुरी में हाईटेंशन लाइन के तार सड़कों पर झूल रहे हैं। जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहा है लेकिन बिजली निगम के अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं हैं। कई बार शिकायत भी की गई लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका। कई खेतों में भी लाइन काफी नीचे से गुजर रही हैं।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद के भीकनपुर बिजलीघर से भूकापुरी गांव को हाईटेंशन लाइन आ रही है। जिससे ट्यूवबेल को चलाया जाता है। बिजली लाइन के तार नन्हेड़ा भूकापुरी के बीच सड़क पर झूल रहे हैं। जिसके नीचे से ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डाल कर गुजर रहे हैं लेकिन अभी तक बिजली निगम के किसी भी जिम्मेदार का इस ओर ध्यान नहीं हैं। नियमानुसार सड़क किनारे गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार सड़क से बीस फीट ऊंचाई पर होने चाहिए, लेकिन वर्तमान में यह तार सड़क से लगभग 8-9 फीट की ऊंचाई पर ही झूल रहे हैं। जिनके नीचे किसान अपने ट्रैक्टर-ट्राली, बैलगाडी, बाइक, पैदल गुजरते हैं, जोकि किसी दिन बहुत बड़ा हादसा हो सकता हैं। यह कई गांव को जोड़ने वाली सड़क हैं। जिस पर हर समय आवागमन लगा रहता हैं। सोनू, चंद्रपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, कलुवा ने मांग की कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। जेई संजय शर्मा ने बताया कि यह मामला संज्ञान में है। जल्द ही इस लाइन को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed