फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   High tension lines passing above council schools will be removed

Amroha News: परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें हटाई जाएंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
High tension lines passing above council schools will be removed
अमरोहा।
विज्ञापन

शासन ने परिषदीय विद्यालयाें के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को लेकर संज्ञान लिया है। जिले में 24 परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं, जिनके ऊपर से लाइन गुजर रही है। जिसके लिए विभाग की ओर से ऊर्जा निगम के अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अभी तक स्थिति में सुधार नहीं हो सका है। अब देखना है कि शासन की सख्ती के कब तक लाइनों को हटाया जाएगा।
उधर, ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि 24 में से करीब छह स्कूलों के ऊपर से लाइनों को हाल ही में हटवाया गया है। परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन खतरे का सबब बनी हैं। कहीं इन तारों को बल्ली के सहारे रोका गया, तो कहीं छतों को छूकर यह तार गुजर रहे हैं। जिससे स्कूलों में गंभीर हादसे का खतरा बना रहता है। तारों को हटाने को लेकर बीएसए द्वारा भी बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ पत्राचार किया गया था। जिसके बाद बिजली विभाग द्वारा तारों का शिफ्ट करने की प्लानिंग शुरू की, लेकिन अभी जमीनी तौर पर प्रक्रिया नहीं शुरू हो की है।
विज्ञापन

पिछले माह प्रभारी मंत्री केपी मलिक की बैठक में भी शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने स्कूलों के ऊपर से गुजर रही लाइन को हटाए जाने का मुद्दा उठाया था। वहीं, अब स्कूलों के ऊपर से गुजर रहीं इन लाइनों को हटवाए जाने को शासन ने भी गंभीरता से लिया है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने प्रदेश के सभी स्कूलों के ऊपर से तारों को प्राथमिकता के साथ हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि स्कूलों के ऊपर से तारों का हटवाए जाने के लिए बिजली विभाग से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। जिला समन्वयक निर्माण सतवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल कुछ स्कूलों से तारों को हटवाया भी गया है। शेष स्कूलों के ऊपर से भी तारों को हटवाने के लिए फिर से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने भी उठाया था मुद्दा
स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे तारों के मुद्दे को अमर उजाला ने भी उठाया था। 15 सितंबर के अंक में ‘24 स्कूलों के ऊपर हाईटेंशन लाइन का खतरा’ शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद अब शासन ने भी हाईटेंशन लाइनों को हटवाए जाने का निर्णय लिया है।

- बीएसए की ओर से 24 स्कूलों के लिस्ट मिली थी, जिनके ऊपर से लाइन गुजर रही है। लाइनों को शिफ्ट कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से प्राप्त लिस्ट के अनुसार छह से सात स्कूलों की लाइन शिफ्ट करा दी गई है। अन्य स्कूलों से जल्द लाइन शिफ्ट करा दिया जाएगए। - सुनील कुमार अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed