फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   High tension line wire fell on two students in Amroha

Amroha: स्कूल जाते वक्त दो छात्रों पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, एक की सेहत में सुधार, दूसरे की हालत गंभीर

Thu, 20 Jul 2023 05:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 20 Jul 2023 05:54 PM IST
सार

ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जर्जर तार बदलवाने की मांग की है। मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
High tension line wire fell on two students in Amroha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के रहरा थानाक्षेत्र के गांव कसाईपुरा में स्कूल जाते वक्त दो छात्रों पर बिजली का तार टूट कर गिर गया। जिससे दोनों छात्र झुलस गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जर्जर तार बदलवाने की मांग की है। मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाला 10 वर्षीय हरकेश का बेटा हरिओम और महेंद्र का 7 वर्षीय बेटा रीतांशु बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर रास्ते पर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर दोनों बच्चे झुलस गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बिजली घर फोन करके लाइन कटवाई गई।

विज्ञापन

 

झुलसे बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद रीतांशु की हालत में सुधार हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हरिओम की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। हरिओम कक्षा चार में पढ़ता है। जबकि रीतांशु कक्षा दो का छात्र है। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार त्यागी घटना संज्ञान में होने से इंकार किया है। वहीं परिजनों की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed