{"_id":"62af7f93c6ac9f42a13d4199","slug":"high-tension-line-shifted-from-private-personnel-without-permission-case-against-eight-villagers-dhanaura-news-mbd4320001151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर अनुमति निजी कर्मियों से शिफ्ट करा दी हाईटेंशन लाइन, आठ ग्रामीणों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर अनुमति निजी कर्मियों से शिफ्ट करा दी हाईटेंशन लाइन, आठ ग्रामीणों पर केस
विज्ञापन
जिली के तार शिफ्ट किये गए
- फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा (अमरोहा)। इसे दुस्साहस ही कहा जाएगा, अपने फायदे के लिए नेकपुर के कुछ ग्रामीणों ने कई लोगों की जिंदगी दांव पर लगा दी थी। विभाग की बगैर अनुमति के ही ग्रामीणों ने बिजली की 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन को धनौरा देहात से हटाकर आजमपुर बिजलीघर से जोड़ दिया। इसके लिए लगभग 200 मीटर लंबी लाइन शिफ्ट कर दी गई। मामले की जानकारी होने पर महकमे में खलबली मच गई।
अवर अभियंता की ओर से सात के खिलाफ नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ विभाग की धारा 136 (1) सी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा कार्रवाई किए जाने की सुगबुगाहट होने की जानकारी मिलने पर आरोपियों ने आजमपुर बिजलीघर की तालाबंदी भी की और विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की।
क्षेत्र के गांव नेकपुर व अहरौला आदि को बिजली आपूर्ति धनौरा देहात के मलकपुर फीडर से की जाती है। जबकि नेकपुर के निकटवर्ती गांव लाडनपुर आदि को आपूर्ति आजमपुर बिजलीघर से की जाती है। बताया जाता है कि नेकपुर के ग्रामीणों को धनौरा देहात से बिजली आपूर्ति कम मिलने की शिकायत थी। अपने गांव को आजमपुर बिजलीघर से संबद्ध किए जाने के लिए ग्रामीणों ने अवर अभियंता से कहा था। लेकिन जेई ने उच्चाधिकारियों की अनुमति के बगैर ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने यह दुस्साहसिक कदम उठा डाला।
विज्ञापन
बीते शुक्रवार को नेकपुर के ग्रामीणों ने विभाग की बगैर अनुमति के ही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के चार खंभों की लाइन धनौरा देहात से हटाकर आजमपुर बिजलीघर से जोड़ दी। हाईटेंशन लाइन का बगैर अनुमति शिफ्ट करना गंभीर अपराध है। बगैर सुरक्षा उपकरणों के ऐसा करने से गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। बिजली अधिकारियों का कहना है कि यह बेहद गंभीर अपराध है और लोगों की जान खतरे में डालना है।
जितेंद्र कुमार, अवर अभियंता
अवर अभियंता की तहरीर पर सात ग्रामीणों के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बिजली विभाग की धारा 136(1) सी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष