फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   High-tension line at school gate poses a danger.High-tension line at school gate poses a danger.

Amroha News: स्कूल के गेट पर हाईटेंशन लाइन बनी खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
High-tension line at school gate poses a danger.High-tension line at school gate poses a danger.
रजबपुर। क्षेत्र के पीठखेड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट के पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई है। विद्यालय के गेट के समीप खड़े पेड़ों की शाखाएं हाईटेंशन तारों से टकरा रही हैं। बारिश और तेज हवा के दौरान तार टूटने या करंट फैलने की आशंका से शिक्षक और अभिभावक चिंतित हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के उत्तरी छोर की दीवार के पास से भी हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शिक्षकों और अभिभावकों का कहना है कि हवा चलने पर पेड़ों की शाखाओं के तारों से टकराने की स्थिति में विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती है। बारिश के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्युत विभाग से पेड़ों की तत्काल छंटाई कराने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आते हैं। ऐसे में किसी अप्रिय घटना से पहले समस्या का समाधान जरूरी है। एसडीओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि पेड़ों की छंटाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed