फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   High sugar prices have reduced the sweetness of the festival.

Amroha News: चीनी के अधिक दाम ने कम की त्योहार की मिठास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
High sugar prices have reduced the sweetness of the festival.
अमरोहा। रक्षाबंधन से पहले चीनी के दामों में अचानक आई तेजी ने आम लोगों के साथ ही मिठाई कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में एक सप्ताह के भीतर चीनी के दाम करीब 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़कर 62 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। इसका सीधा असर अब मिठाइयों की कीमतों पर दिखाई देने लगा है। महंगी चीनी का असर रक्षाबंधन पर भी दिखाई देगा। इससे मिठाइयों की मिठास फीकी रहेगी।
विज्ञापन

त्योहार नजदीक आने के साथ मिठाई की मांग बढ़ रही है, लेकिन बढ़ती लागत ने दुकानदारों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है। चीनी के अलावा घी, मेवा और अन्य सामग्री के दाम बढ़ने से मिठाई तैयार करने की लागत बढ़ गई है। कई दुकानदारों ने मिठाइयों के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि कुछ कारोबारी ग्राहकों की संख्या प्रभावित होने के डर से फिलहाल पुराने भाव पर ही बिक्री करने की कोशिश कर रहे हैं। बाजार में चीनी के बढ़े भाव से जहां रसोई का बजट बिगड़ा है, वहीं मिठाइयों के महंगे होने से रक्षाबंधन पर भी खरीद पर असर पड़ने की संभावना है। बाजार में एकाएक चीनी के रेट 62, 65 और 70 रुपये किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन

---------------
यह बोले दुकानदार:
बाजारर में चीनी के भाव बढ़ने मिठाई महंगी हुई हैं। तेजी जारी रही तो रक्षाबंधन तक मिठाइयों के दाम में और इजाफा हो सकता है। इससे भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ मिठाई का डिब्बा ले जाने वाले परिवारों का बजट भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिजेंद्र सिंह, मिठाई कारोबारी
....
रक्षाबंधन पर घेवर, बर्फी, रसगुल्ला, पेड़ा और अन्य पारंपरिक मिठाइयों की खूब बिक्री होती है। मगर इस बार महंगाई के चलते ग्राहक कम मात्रा में मिठाई खरीदने या सस्ती मिठाई का विकल्प चुनने को मजबूर हो सकते हैं। ऐसे में चीनी की महंगाई ने त्योहार की मिठास को फीका करने की चिंता बढ़ा दी है।

-पंकज कुमार, मिठाई कारोबारी
-------------------
एक नजर में मिठाइयों के रेट प्रति किलोग्राम में
मिठाई का नाम पहले वर्तमान
काजू कतली 900 1000
मिलक केक 400 440
सफेद रसगुल्ला 220 240
गुलाब जामुन 180 200
बूंदी का लड्डू 180 200
बारीक बूंदी का लड्डू 220 240
बर्फी 380 400
..........
चीनी के बढ़ते दामों को लेकर प्रशासन भी हरकत में आ गया है। तहसील क्षेत्र में चीनी गोदामों का निरीक्षण किया जाएगा। वहां रखे स्टॉक को चेक किया जाएगा। बाजार में चीनी बिक्री निगरानी की जा रही है।
-शशिभूषण पाठक, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed