फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   High school and intermediate mark sheets started reaching colleges

यूपी बोर्ड: कॉलेजों में पहुंचने लगीं हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
High school and intermediate mark sheets started reaching colleges
अमरोहा। बीस अप्रैल को यूपी बोर्ड के परिणाम की घोषणा के साथ ही हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षार्थी बेसब्री से अंक प्रमाणपत्र (मार्कशीट) का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब जल्द ही उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा मार्कशीट डीआईओएस कार्यालय में पहुंचा दी गईं हैं। जिनको संबंधित कॉलेजों का पहुंचाने काम किया जा रहा है। जिसके बाद मार्कशीट छात्र-छात्राओं को वितरित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में अमरोहा के परीक्षार्थियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया था। हाईस्कूल की परीक्षा में 28449 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 27001 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिसमें कुल 25252 परीक्षार्थी पास हुए थे। वहीं इंटर की परीक्षा में 24961 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 23818 परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें 21739 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए थे। इंटर के रिजल्ट में अमरोहा के बच्चों ने पूरे प्रदेश में अपना लोहा मनवाया था। इंटर के परिणाम में 91.27 प्रतिशत बच्चों ने सफलता पाई थी। जोकि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रही थी।
विज्ञापन

वहीं, हाईस्कूल में 93.52 फीसदी बच्चों ने सफलता पाई। जिसमें प्रदेश में जिला दसवें स्थान पर रहा था। परीक्षा परिणाम की घोषणा होने के बाद से ही बच्चे मार्कशीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। बोर्ड द्वारा दोनों कक्षाओं की मार्कशीट डीआईओएस कार्यालय में भेज दी गईं हैं। जिनको संबंधित कॉलेजों का पहुंचाने का काम किया जा रहा है। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटर की मार्कशीट प्राप्त हो गईं हैं। जल्द ही वह कॉलेजों द्वारा बच्चों को वितरित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed