{"_id":"67d08b7c730217f665038098","slug":"heavy-vehicles-will-not-be-allowed-to-enter-the-city-from-12-noon-tomorrow-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-135875-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कल दोपहर 12 बजे से शहर में नहीं होगा भारी वाहनों का प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कल दोपहर 12 बजे से शहर में नहीं होगा भारी वाहनों का प्रवेश
Wed, 12 Mar 2025 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। होली के त्योहार को लेकर यातायात पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे से शहर में सभी तरह के भारी वाहनों पर पाबंदी रहेगी। जबकि टीपी नगर से शाहविलायत दरगाह तक ई रिक्शा और ऑटो भी नहीं चल सकेंगे। जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शहर में कई स्थान ऐसे हैं, जहां सड़क पर ही होलिका दहन होता है। इसमें बटवाल, कोट समेत कई स्थान शामिल हैं। इन दिनों बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। जाम से निपटने के लिए नगर कोतवाली पुलिस ने बाजारों में भीड़भाड़ के चलते मुख्य बाजार में जगह-जगह बैरियर लगाकर ई-रिक्शा के संचालक पर रोक लगा दी है। बताया कि किसी भी परिस्थिति में बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे से शुक्रवार की दोपहर 12 के तक सभी तरह के वाहनों को शहर में नहीं आने दिया जाएगा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए टीपी नगर चौराहा, कल्याणपुर चौराहा, अटल चौक, शाहविलायत दरगाह और लकड़ा चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
इन मार्गाें से होगा वाहनों का आवागमन
- अमरोहा से नौगांवा-बिजनौर की ओर जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा चौराहा कांठ रोड का प्रयोग करते हुए नूरपुर बिजनौर की ओर जाएगे।
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाला वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाइपास होते हुए पाकबड़ा कर दिल्ली और मुरादाबाद के लिए जाएंगे।
- मुरादाबाद और दिल्ली से अमरोहा आने वाले वाहन पाकबड़ा से होते हुए कैलसा रोड होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
- बिजनौर से नौगांवा सादात होकर अमरोहा में आने वाले वाहन कांठ रोड से कैलसा रोड होकर अमरोहा शहर में प्रवेश करेंगे।
- दिल्ली से अतरासी होते हुए अमरोहा में आने वाले वाहन एआरटीओ से कल्याणपुरा रोड से बंबूगढ़ से कांकर सराय से काठ रोड होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
- नौगांवा से अमरोहा आने वाला वाहन धनौरा बाइपास से एआरटीओ तिराहा से कल्याणपुरा रोड से बंबूगढ़ से कांकर सराय रोड से कांठ रोड का प्रयोग करते हुए अमरोहा शहर में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
- जोया से अमरोहा आने वाला वाहन बंबूगढ़ से होते हुए कांकर सराय के बाद कैलसा रोड से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
- कोई भी ई-रिक्शा व ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आएगा, सभी कैलसा बाइपास कांठ रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
- नौगांवा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त प्रकार का वाहन हुसैनी चौक से नौगांवा धनौरा रोड का प्रयोग करते हुए पत्थरकुटी से दिल्ली की ओर जाएंगे।
नोट :
टीपी नगर से लेकर शाह विलायत दरगाह तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा व ऑटो पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेंगे।