{"_id":"6a7e2b0a56cbe346d10b664a","slug":"heavy-vehicles-will-again-be-diverted-on-the-highway-starting-at-2-pm-today-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170490-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज दोपहर दो बजे से हाईवे पर फिर डायवर्ट होंगे भारी वाहन, एक लेन पर चलेंगे छोटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज दोपहर दो बजे से हाईवे पर फिर डायवर्ट होंगे भारी वाहन, एक लेन पर चलेंगे छोटे
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने हाईवे पर यातायात व्यवस्था में फिर बदलाव किया है। शुक्रवार दोपहर दो बजे से हाईवे पर ट्रक, कंटेनर, डीसीएम समेत सभी भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। वहीं मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर दोनों तरफ कार और अन्य छोटे वाहन चलेंगे। यह व्यवस्था रविवार दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगी।
इसके बाद कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक हाईवे को पूरी तरह जीरो ट्रैफिक कर दिया जाएगा। इस दौरान हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेंगी और किसी भी तरह के वाहन को हाईवे पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर हाईवे पर 106 स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त ब्रजघाट से गंगाजल लेने पहुंचेंगे। पहले दो सोमवार की तुलना में इस बार कांवड़ियों की भीड़ अधिक रहने की संभावना है। इसी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रूट डायवर्जन के दौरान किसी भी वाहन को हाईवे पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें।