{"_id":"5b4e51124f1c1b43748b584a","slug":"heavy-vehicle-destroy-small-road-due-to-save-toll-tax-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में टोल बचाने के फेर में बड़े वाहन ने संपर्क मार्ग का कर दिया सत्यानाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में टोल बचाने के फेर में बड़े वाहन ने संपर्क मार्ग का कर दिया सत्यानाश
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा।
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
जोया रोड से रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क भारी वाहन गुजरने से गड्ढों में तब्दील हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी वाहन चालकों ने टोल बचाकर खुद की जेब भर ली, लेकिन टोल बचाऊ रोड को जर्जर कर दिया। जोया रोड से रिंग रोड हमीदपुरा को जोड़ने वाली करीब नौ सौ मीटर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे बने हैं। जबकि इस जर्जर पर सड़क पर दो स्कूल हैं। बरसात में बच्चों स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके सड़क की कोई सुधि लेने वाला नहीं है।
बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए शहर के चारों ओर रिंग रोड का निर्माण किया गया है। लेकिन जानकारी के अभाव वाहन चालक इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। जोया रोड से अतरासी रोड को जोड़ने के लिए भी रिंग रोड है। लेकिन इस रोड का इस्तेमाल ट्रैफिक की भीड़ से बचने के लिए कम टोल बचाने के लिए अधिक होता है। टोल बचाऊ इस नौ मीटर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। पता नहीं चलता है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क। भारी वाहन चालकों ने इस सड़क का इस्तेमाल कर खुद तो टोल टैक्स बचा लिया। लेकिन सड़क जर्जर हालत में पहुंचा दिया।
जबकि इस सड़क पर हिलटन कांवेंट स्कूल और एसबीएम गर्ल्स इंटर कालेज है। ऐसे में इस जर्जर सड़क से बच्चों को गुरजने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बरसात में होती है। कई बार छोटे वाहन गड्ढों में फंसकर पलट जाते है। डीएम हेमंत कुमार ने बताया कि संबंधित विभाग से इस सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।