फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Heat became a disaster, mercury crossed 44

Amroha News: आफत बनी गर्मी, 44 के पार पहुंचा पारा

Thu, 13 Jun 2024 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Heat became a disaster, mercury crossed 44
अमरोहा। गर्मी लगातार हाल बेहाल कर रही है। कहा जाए तो भीषण गर्मी आफत बनती जा रही है। मंगलवार के बाद बुधवार को तापमान में एक डिग्री का इजाफा होने के साथ 44 पर पहुंच गया। बाजार समेत अन्य जगह गर्मी का असर साफ नजर आया। चहल पहल कम रही तो लोग पसीने से तरबतर नजर आए। घरों में उमस के बीच रहना मुश्किल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आलम यह है कि सुबह सात बजे से ही तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है। दिन बढ़ने के साथ बदन झुलसने वाले हालात बन जाते हैं। दोपहर तीन बजे के बाद से तो उमस लोगों को पसीना-पसीना कर रही है। बुधवार को गर्मी के तीखे तेवर जारी रहे। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा, वहीं, बुधवार को इसमें एक डिग्री का इजाफा हो गया और 44 पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम पारा 29 डिग्री रहा।
विज्ञापन

दिन भर लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्म हवाएं भी तन झुलसाती रहीं। शहर की सड़कों और बाजारों में भी गर्मी का असर दिखाई दिया। व्यस्त रहने वाले तिराहे व चौराहों पर दोपहर में सन्नाटा नजर आया। मौसम की स्थिति को देखते माना जा रहा है कि अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि गर्मी का असर लगातार जारी रहेगा। पूरे सप्ताह भीषण गर्मी का असर रहेगा। तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed