फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hearing on the case for the post of president of Muslim committee was completed, decision was reserved

Amroha News: मुस्लिम कमेटी अध्यक्ष पद के मुकदमे में सुनवाई हुई पूरी, फैसला रखा सुरक्षित

Tue, 02 Sep 2025 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Hearing on the case for the post of president of Muslim committee was completed, decision was reserved
अमरोहा। मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष को लेकर दो गुटों में चल रहे विवाद में सोमवार को दोनों पक्षों ने एसडीएम कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एसडीएम ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। मंगलवार को फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर सालभर से विवाद चल रहा है। इकबाल खां को रजिस्ट्रार ने विधिवत कमेटी का अध्यक्ष घोषित कर दिया था लेकिन दूसरे पक्ष से हाजी खुर्शीद अनवर ने इसे चुनौती दी थी। वह पहले रजिस्ट्रार कार्यालय गए और बाद में उच्च न्यायालय प्रयागराज में याचिका दायर की थी। कुछ समय बाद हाजी खुर्शीद अनवर पक्ष ने उच्च न्यायालय से याचिका वापस लेते हुए एसडीएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया था।
विज्ञापन

इस मुकदमे के चलते एसडीएम ने पांच सितंबर को निकाले जाने वाले जुलूसे मोहम्मदी की अनुमति नहीं दी थी। वहीं, अनुमति न मिलने के कारण पुलिस ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया है। सोमवार को एसडीएम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई थी। इकबाल खां पक्ष व खुर्शीद अनवर पक्ष ने अपना-अपना पक्ष रखा। एसडीएम ने मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कमेटी के विधिक सलाहकार आरिफ मलिक एडवोकेट ने बताया कि कमेटी की तरफ से अपना पक्ष रखा गया है। उम्मीद है सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन---
मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे मामले में सोमवार को सुनवाई पूरी हो गई है। फैसला सुरक्षित रखा गया है। मंगलवार को फैसला सुनाया जाएगा।...शशि भूषण पाठक, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed