{"_id":"6562582a83f202978d093f3a","slug":"health-is-deteriorating-due-to-changing-weather-conditions-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-9250-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बदलते मौसम के मिजाज से बिगाड़ रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बदलते मौसम के मिजाज से बिगाड़ रही सेहत
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम का मिजाज बदलने से अस्पतालों में खांसी जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम को पड़ने वाली ठंड सेहत को नुकसान पहुंचा रही है। वहीं, अब सुबह के समय कोहरा भी दस्तक देने लगा है। जिसकी वजह से खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं।
नवंबर माह का आखिरी सप्ताह चल रहा है और मौसम में अब भारी बदलाव हो गया है। देखने में आ रहा है कि सुबह और रात के समय अच्छी ठंड महसूस हो रही है। जबकि, दोपहर में उतनी ठंड नहीं है। दिन रात के मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। देखा जा रहा है कि सर्द हवा भी चल रही है। तापमान में हो रही गिरावट से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार की रात तापमान जहां 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, वहीं दिन में तापमान 24 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम में परिवर्तन के साथ ही खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं।
बच्चों और बुजुर्ग ही नहीं युवाओं पर भी मौसम की मार पड़ रही है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह का कहना है कि सुबह और शाम में ठंड पड़ रही है। ऐसे में बुजुर्ग और बच्चों को बच कर रहने को आवश्यकता है। इस मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ जाते है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को होती है। उनकी सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। जहां तक हो सके तो गुनगुने पानी का सेवन करें। गले में दिक्कत होने पर नमक के पानी से गरारा करते रहें। इसके साथ ही चिकित्सक की सलाह पर ही दवा का सेवन करें। इस समय वातावरण में प्रदूषण भी है। जिससे खुद को बचाकर रखने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में रोजाना आठ सौ के आस पास ओपीडी हो रही है। जिसमें लगभग 150 से अधिक मरीज खांसी, बुखार एवं जुकाम के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -